रणबीर कपूर इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान वे मेंटल हेल्थ के बारे में खुलकर बातें करते नजर आए। साथ ही साथ उन्होंने यह भी बताया कि वे अपने पिता की बीमारी से पूर्व काफी परेशान थे। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
रणबीर कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम @aliaabhatt
रणबीर कपूर पिछले दिनों पुरुषों के मानसिक स्वास्थ्य के बारे में बात करते हुए बोले, 'पुरुष अक्सर मेंटल हेल्थ के बारे में बात करने से कतराते हैं। वे मदद मांगने में हिचकते हैं। मैं पापा की बीमारी से पहले काफी परेशान था और थेरेपी के लिए गया था'।
विज्ञापन
3 of 5
रणबीर कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम @aliaabhatt
रणबीर कपूर अपनी बात जारी रखते हुए कहते हैं, 'मुझे थेरेपी से मदद नहीं मिल पाई और इसके लिए मैं खुद ही जिम्मेदार हूं। मैं अपने आप को चिकित्सक के सामने पूरी तरह से व्यक्त नहीं कर सका और चिकित्सक भी मुझसे जो कह रहे थे उसे मैं मानने को तैयार नहीं था। मुझे ऐसा लग रहा था कि वे मुझसे मेरी जिंदगी के साथ हेरा-फेरी करने को कह रहे थे'।
4 of 5
रणबीर कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम @aliaabhatt
रणबीर कपूर कहते हैं, 'मुझे चिकित्स्क जो कह रहे थे उसे मेरा मन मानने को तैयार नहीं था। मुझे लग रहा था कि सिर्फ मन को शांति मिले इसके लिए मैं अपने आप से बेईमानी नहीं कर सकता हूं। मैं इससे बचने के लिए कुछ भावनाओं को किनारे नहीं रखना चाहता क्योंकि इससे मुझे शांति मिलती है'।
रणबीर कपूर का मानना है कि मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों को शालीनता से निपटना चाहिए। अभिनेता कहते हैं, 'कई लोग इस स्थिति का फायदा उठाते हैं और जिम्मेदारियों से बचने के लिए इसे एक बहाने के रूप में इस्तेमाल करते हैं। यह सही नहीं है। आपको ऐसे समय में खुद को व्यस्त रखना चाहिए और काम के प्रति ईमानदार रहना चाहिए'।