टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी अदाकारा दीपिका चिखलिया को भला कौन नहीं जानता। रामानंद सागर के निर्देशन में बनी धारावाहिक रामायण में माता सीता का किरदार निभाकर दीपिका ने घर घर में पहचान बनाई। अभिनेत्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन वह बॉलीवुड गानों पर या फिर किसी भजन पर रील्स बनाकर शेयर करती रहती हैं, जिसे लेकर उन्हें काफी ट्रोल भी होना पड़ता था। अब हाल ही में, उन्होंने इसे लेकर ट्रोल्स को लताड़ा है।