फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TMKOC: शैलेश लोढ़ा की शिकायतों पर निर्माता असित मोदी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- उनके साथ कभी बुरा व्यवहार नहीं किया

Tue, 02 May 2023 05:25 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
असीत और शैलेश - फोटो : सोशल मीडिया

छोटे पर्दे का लोकप्रिय शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ वर्षों से दर्शकों का मनोरंजन करता आ रहा है। इतने सारे नए शोज आने के बाद भी आज भी दर्शकों को इस शो के लिए प्यार कम नहीं हुआ है। इसकी सबसे खास बात ये है कि इसमें नजर आने वाले हर किरदार की अलग फैन फॉलोइंग है। पिछले साल इस शो में तारक मेहता का किरदार निभाने वाले शैलेश लोढ़ा ने भी मेकर्स के साथ हुई तनातनी के कारण शो को अलविदा कह दिया था। अब असित मोदी ने इसपर अपना रिएक्शन दिया है।

विज्ञापन

2 of 5
असित कुमार मोदी - फोटो : twitter@AsitKumarrModi

गौरतलब है कि 14 साल तक तारक मेहता से जुड़े रहने के बाद शैलेश ने एक दिन अचानक शो छोड़ दिया था, जिसके बाद फैंस उन्हें काफी मिस कर रहे हैं। शो छोड़ने के बाद असित मोदी और शैलेश लोढ़ा के बीच रिश्ते ठीक नहीं चल रहे थे। दोनों के बीच सोशल मीडिया पर अक्सर जुबानी जंग देखने को मिलती रहती है। शैलेश ने इस मामले पर कानूनी मोड़ लिया भी लिया था। अब असित ने इस मामले में चुप्पी तोड़ी है।

Shehnaaz Gill: KKBKKJ से डेब्यू करते ही शहनाज गिल के हाथ लगी लॉटरी, किया कुछ ऐसा कि जमकर मिल रही बधाई

विज्ञापन

3 of 5
असित कुमार मोदी - फोटो : twitter@AsitKumarrModi

अपने खिलाफ लगे आरोपों का जवाब देते हुए असित ने कहा कि नोटिस प्राप्त करना मेरे लिए काफी शॉकिंग था। उन्होंने में अपने हालिया इंटरव्यू में बताया कि किसी भी किसी भी संगठन में कुछ ड्यूस चलते रहते हैं। ऐसा तब जरूर होता है जब आप एक परिवार की तरह इतने सालों तक एक साथ काम करते हैं तो छोटी-मोटी असहमति और झड़पें होती हैं।

The Kerala Story: विवाद के बीच 'द केरल स्टोरी' में बड़ा बदलाव, 32000 की जगह इतनी की गई महिलाओं की संख्या

4 of 5
शैलेश लोढ़ा - फोटो : social media

असित ने यह भी कहा कि उन्होंने शैलेश लोढ़ा के साथ कभी बुरा व्यवहार नहीं किया और हमेशा उनके काम का सम्मान किया। असित कुमार मोदी ने दावा किया कि उन्होंने उन्हें मेन भूमिका निभाने की जिम्मेदारी सौंपकर जोखिम उठाया था क्योंकि वह अभिनेता नहीं थे। उन्होंने शो छोड़ दिया हमने उन्हें जाने के लिए नहीं कहा था। 

Salman Khan: 'सलमान के लिए मुंबई सबसे सुरक्षित', भाईजान की सिक्योरिटी पर बोले देवेंद्र फडणवीस

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शैलेश लोढ़ा - फोटो : social media

असित ने आगे कहा कि जब हमें पता लगा कि वह शो छोड़ने वाले हैं, तो हमारी टीम ने उनके सामने तीन महीने के नोटिस पर रहने के लिए भी कहा था, लेकिन वह नहीं मानें। उन्होंने हमारे साथ किसी भी तरह की मीटिंग करने से भी इंकार कर दिया था।  शैलेश ने किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने या औपचारिकता पूरी करने से इनकार कर दिया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें