कंगना रणौत
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री कंगना रणौत इस अवसर पर अत्यंत भावुक हो उठी हैं। उन्होंने एक वीडियो साझा किया है, जो अयोध्या राम मंदिर में रामलला मूर्ति स्थापना के वक्त की है। इसके साथ कंगना ने लिखा है, '500 वर्षों के बाद यह शुभ घड़ी आई है, जब पहली बार रामलला अपने भव्य मंदिर में रामनवमी मना रहे हैं'। कंगना फिल्मों के बाद अब राजनीति में सक्रिय हैं। वह हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा सीट चुनाव लड़ रही हैं।