अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा इन दिनों फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में अपने अभिनय के लिए उन्हें खूब तारीफें मिल रही हैं। निजी जिंदगी को लेकर भी परणीति खूब लाइमलाइट में रहती हैं। बीते वर्ष उन्होंने आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा से शादी रचाई। दोनों भव्य आयोजन में उदयरपुर में विवाह बंधन में बंधे। शादी से पहले परिणीति को राजनीति में बिल्कुल दिलचस्पी नहीं थी। यहां तक कि उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान यह दावा किया था कि वह किसी पॉलिटिशियन से शादी नहीं रचाएंगी। हालांकि, परी की शादी न सिर्फ राजनीतिक शख्सियत से हुई है, बल्कि अब राजनीति में भी अभिनेत्री दिलचस्पी लेने लगी हैं।