रकुल प्रीत सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम @rakulpreet
फिल्मों से हटाए जाने का सामना करने के बारे में बताते हुए रकुल ने कहा, ‘कभी-कभी जब आपको इंडस्ट्री के कामकाज के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं होती है, तो आप चीजों को दिल से नहीं लेते हैं। मासूमियत में खूबसूरती होती है। उस समय, मैं इतनी भोली थी कि मैंने सोचा 'अच्छा निकाल दिया, ठीक है, शायद ये मेरे लिए था ही नहीं, कुछ और करेंगे'। मैं भ्रष्ट नहीं थी। लेकिन जब आपके पास बहुत सारी जानकारी होती है और जब आपके आस-पास ऐसे लोग होते हैं जो नकारात्मक बातें कहते हैं, तब यह आपके लिए जहर की तरह होता है। मेरे आस-पास ऐसा कोई व्यक्ति नहीं था और यही सबसे अच्छी बात थी।’ इस दौरान अभिनेत्री ने यह भी माना की नेपोटिज्म के चलते उन्हें कई बॉलीवुड फिल्में भी गंवानी पड़ी हैं।
Malaika Father Death: अनिल मेहता के अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट पहुंचा परिवार, अर्जुन के साथ दिखीं मलाइका