फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajkummar Rao: मासिक किस्त पर है राजकुमार राव का घर! अभिनेता ने कहा- लोग जितना अमीर समझते हैं उतना नहीं हूं

Mon, 14 Oct 2024 06:12 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राजकुमार राव - फोटो : इंस्टाग्राम@rajkummar_rao
राजकुमार राव  की फिल्म ‘स्त्री 2’ ने हाल ही में बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया। कई रिकॉर्ड भी तोड़े। वहीं, 11 अक्टूबर को उनकी फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ भी रिलीज हुई। राजकुमार राव बॉलीवुड के बेहद प्रतिभाशाली अभिनेताओं में से एक हैं। वह इन दिनों अपनी फिल्मों की सफलता का आनंद उठा रहे हैं। हाल ही में अभिनेता ने खुलासा किया कि उनके पास उतने पैसे नहीं हैं, जितना लोग सोचते हैं।

 
विज्ञापन

2 of 5
राजकुमार राव - फोटो : इंस्टाग्राम@rajkummar_rao
रिपोर्ट्स के मुताबिक राजकुमार राव ने ‘अनफिल्टर्ड बाय समदिश’ से बातचीत की। इस दौरान अभिनेता से पूछा गया कि क्या वह अपने जीवन से संतुष्ट हैं? इस पर, अभिनेता ने स्वीकार किया कि वह संतुष्ट हैं, लेकिन उनकी भूख अभी भी बनी हुई है। होस्ट ने जब बैंक बैलेंस को लेकर चर्चा की तो अभिनेता ने धारणाओं को नकारते हुए अपना पक्ष रखा।
Ranbir Kapoor: बरात लेकर कहां निकले रणबीर कपूर? सफेद शेरवानी में दूल्हे राजा बनकर छाए अभिनेता
 
 
विज्ञापन

3 of 5
राजकुमार राव - फोटो : instagram.com
अभिनेता ने कहा कि उनके पास इतने पैसे नहीं हैं कि वह किसी भी शोरूम में गए और 6 करोड़ रुपये की कार खरीद ली। उन्होंने कहा, ‘यार, ईमानदारी से कहूं तो इतना पैसा नहीं है, जितना लोगों को लगता होगा कि यह तो भाई 100 करोड़ रुपये है। इतना नहीं है। भाई, ईएमआई चल रही है। मतलब घर लिया हुआ है, उसकी ईएमआई अच्छी खासी है, तो मतलब ऐसा भी नहीं है, पर ऐसे वाला भी नहीं कि आज मन किया की शोरूम में जा के कहा, ‘कितने की है वो?’ ‘सर, 6 करोड़ रुपये की।’ ‘दे दो।’ 

 

4 of 5
राजकुमार राव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वहीं, जब उनसे पूछा गया कि 6 करोड़ रुपये नहीं, लेकिन क्या वह 50 लाख रुपये की कार खरीद सकते हैं, तो अभिनेता ने कहा कि वह इसके लिए तैयार हैं, लेकिन इस पर चर्चा होगी। उन्होंने यह भी कहा कि वह इसे लेकर थोड़ा तनाव में होंगे, लेकिन वह आसानी से 20 लाख रुपये की कार खरीद सकते हैं। राजकुमार राव ने यह भी माना कि अगर एक रात में बहुत अधिक पैसा मिल जाए तो यह उनकी मानसिकता को खराब कर सकता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राजकुमार राव - फोटो : इ्ंस्टाग्राम
राजकुमार राव के वर्क फ्रंट की बात की जाए तो 11 अक्टूबर को उनकी पारिवारिक-कॉमेडी फिल्म  ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ रिलीज हुई है। उनकी इस फिल्म में तृप्ति डिमरी, मल्लिका शेरावत मस्त अली, अर्चना पूरन सिंह, मुकेश तिवारी, अर्चना पटेल, राकेश बेदी, टीकू तलसानिया और अश्विनी कालसेकर मुख्य भूमिकाओं में हैं।
Bhojpuri Actress: भोजपुरी सिनेमा की सबसे ग्लैमरस अभिनेत्री हैं कौन, जिनकी बोल्डनेस के आगे फेल है बॉलीवुड...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें