फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anant Radhika Wedding: अनंत-राधिका के शुभ आशीर्वाद समारोह में रजनीकांत ने छुए बिग बी के पैर, वीडियो वायरल

Sun, 14 Jul 2024 08:45 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रजनीकांत अपनी पत्नी लता रजनीकांत के साथ इस कार्यक्रम में पहुंचे। वहीं बिग भी इस आशीर्वाद समारोह में अपनी नातिन नव्या नवेली नंदा और दामाद निखिल नंदा के साथ पहुंचे। आशीर्वाद समारोह में तमाम सितारे शामिल हुए। 
विज्ञापन
1 of 5
अमिताभ बच्चन और रजनीकांत, अनंत-राधिका - फोटो : इंस्टाग्राम
मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंध गए हैं। 13 जुलाई को जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में अनंत और राधिका का भव्य शुभ आशीर्वाद समारोह आयोजित हुआ। आशीर्वाद समारोह में तमाम सितारे शामिल हुए। रजनीकांत और अमिताभ बच्चन भी इस समारोह भी शामिल हुए। दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन

2 of 5
अमिताभ बच्चन और रजनीकांत - फोटो : इंस्टाग्राम
रजनीकांत अपनी पत्नी लता रजनीकांत के साथ इस कार्यक्रम में पहुंचे। वहीं बिग भी इस आशीर्वाद समारोह में अपनी नातिन नव्या नवेली नंदा और दामाद निखिल नंदा के साथ पहुंचे। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें रजनीकांत अपनी पत्नी के साथ अमिताभ बच्चन के पास पहुंचते हैं और उनके पैर छूने के लिए झुकते हुए दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
रजनीकांत और लता - फोटो : PTI
वीडियो में रजनीकांत जैसे ही बिग बी के पैर छूने के लिए झुकते हैं। अमिताभ बच्चन उन्हें धीरे से रोकते हुए गले लगा लेते हैं। इसके बाद दोनों ने हाथ मिलाते हुए गर्मजोशी से बातचीत की। इस दौरान बिग बी नीले रंग के कुर्ते में शानदार दिख रहे थे, जिस पर कई रंगों की कढ़ाई की गई थी। रजनीकांत सफेद कुर्ते और धोती में पारंपरिक अंदाज में नजर आए। 

4 of 5
निखिल नंदा, अमिताभ बच्चन, नव्या नवेली नंदा - फोटो : अमर उजाला
दोनों सितारों के बीच की बातचीत में उनके आपसी सम्मान और उनके बीच की दोस्ती नजर आई। सोशल मीडिया पर दोनों का ये वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रहा है। रजनीकांत और अमिताभ बच्चन ने आखिरी बार 32 साल पहले फिल्म 'हम' में साथ काम किया था, जो एक बड़ी हिट साबित हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनंत-राधिका की शादी - फोटो : अमर उजाला
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के शुभ आशीर्वाद समारोह में बॉलीवुड की कई हस्तियां, क्रिकेटर, राजनीतिक हस्तियां और अंतर्राष्ट्रीय सितारे शामिल हुए। अनंत और राधिका ने 12 जुलाई को मुंबई में शादी की। शादी में भी तमाम सितारे धू मचाते हुए नजर आए। 

Box Office Collection: दूसरे दिन इंडियन 2- सरफिरा का नहीं दिखा कमाल, कल्कि 2898 एडी की कमाई में उछाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें