फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aishwarya Emotional Deepika: अनंत-राधिका की शादी में प्रेगनेंट दीपिका को देखकर इमोशनल हुईं ऐश्वर्या, लगाया गले

Sun, 14 Jul 2024 12:31 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में लगभग पूरा बॉलीवुड शामिल हुआ। इस दौरान बॉलीवुड की तमाम हस्तियां मौजूद थीं। अनंत अंबानी की शादी में बच्चन परिवार से अलग पहुंची ऐश्वर्या राय बच्चन अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को देखकर बेहद भावुक हो गईं और उन्हें कसकर लगे लगाया। उनकी यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर अब जमकर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
1 of 5
ऐश्वर्या राय बच्चन-दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

2 of 5
ऐश्वर्या राय बच्चन-दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड की दो सबसे ज्यादा प्रसिद्ध और खूबसूरत अभिनेत्रियों की बात जहन में आती है तो सबसे पहले ऐश्वर्या राय बच्चन और दीपिका पादुकोण का नाम आता है। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में कई नामचीन हस्तियों ने शिरकत की। इस दौरान ऐश्वर्या भी शादी में अपने बेटी आराध्या के साथ पहुंची। 12 जुलाई को जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में हुई इस भव्य शादी में ऐश्वर्या, बच्चन परिवार के बाकी सदस्यों से अलग पहुंचने के लिए सुर्खियों में छाई रहीं, तो वहीं ऐश्वर्या ने इस समारोह में वह दीपिका पादुकोण को कसकर गले लगाया। अब उनकी यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।
विज्ञापन

3 of 5
ऐश्वर्या राय बच्चन-दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
वायरल हुईं इन तस्वीरों में ऐश्वर्या, दीपिका को गले लगाती हुई दिखाई दे रही हैं। दीपिका कैमरे की तरफ पीठ करके उन्हें गले लगाती हैं, जिससे दोनों सितारों के बीच का रिश्ता झलकता है। इस खास वीडियो में ऋतिक रोशन भी इन दोनों के बगल में खड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर जल्द ही एक नन्हा मेहमान आने वाला है। इन दोनों ने सोशल मीडिया पर अपने बच्चे के सितंबर में आने की बात को बताया था। जब से दीपिका की प्रेगनेंसी के बारे में पता चला है तभी से हर एक उनके प्रशंसक उनके लिए बेहद खुश है साथ ही आने वाले बच्चे के लिए उत्साहित भी है। 

4 of 5
ऐश्वर्या राय बच्चन-दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
ऐश्वर्या अपनी बेटी आराध्या के साथ शादी में पहुंचीं, जबकि बाकी बच्चन परिवार अलग-अलग पहुंचा, जिसे देखकर प्रशंसकों के मन में काफी सवाल पैदा हो गए, कि आखिर बच्चन परिवार से अलग होकर अपनी बेटी आराध्या के साथ अकेली क्यों पहुंचीं हैं। अभिषेक बच्चन अपने माता-पिता अमिताभ और जया बच्चन के साथ पहुंचे, साथ ही श्वेता बच्चन, नव्या नवेली नंदा, अगस्त्य नंदा और निखिल नंदा भी मौजूद थे। अलग-अलग एंट्री ने कई तरह की अटकलों को जन्म दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऐश्वर्या राय बच्चन-दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी एक भव्य समारोह था, जिसमें मनोरंजन उद्योग के कुछ सबसे बड़े नाम शामिल हुए। प्रियंका चोपड़ा जोनास, शाहरुख खान, सलमान खान, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जैसे बॉलीवुड सितारों ने इस समारोह में अपनी उपस्थिति से चार चांद लगा दिए। समारोह में अंतर्राष्ट्रीय सनसनी किम कार्दशियन भी शामिल हुईं, जिन्होंने समारोह को वैश्विक स्पर्श दिया। इस समारोह में WWE सुपरस्टार जॉन सीना भी शामिल हुए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें