फिल्म 'कुली'
- फोटो : इंस्टाग्राम @sunpictures
फिल्म के अनाउंसमेंट वीडियो में दिखाया गया है था कि 'कुली' सोने की तस्करी माफिया की पर आधारित है और ऐसे में विजाग शूटिंग के लिए सही विकल्प है। फिल्म की शूटिंग 5 जुलाई से शुरू हुई थी। प्रोडक्शन हाउस सन पिक्चर्स ने कुली के किरदार में नजर आ रहे रजनीकांत की तस्वीर साझा की थी। पोस्टर में लिखा था, 'शूटिंग आज से शुरू।' उन्होंने पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, 'सुपरस्टार-लोकी संभवम शुरू, 'कुली' की शूटिंग आज से शुरू हो गई है।'