Movies Released On Friday: आज सिनेमाघरों में कई फिल्मों ने दस्तक दी है। इसमें बॉलीवुड और हॉलीवुड के अलावा दूसरी इंडस्ट्री की फिल्में शामिल हैं। इन फिल्मों का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। उनका इंतजार आज पूरा हुआ है।
विज्ञापन
1 of 8
शुक्रवार को रिलीज होने वाली खबरें
- फोटो : अमर उजाला
एक मई 2026 सिनेमा प्रेमियों के लिए काफी खास हो गया है। आज कई फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हुई हैं। इनमें बॉलीवुड, हॉलीवुड और साउथ की फिल्में शामिल हैं। इनमें से कई फिल्मों को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। हम यहां इन फिल्मों का जिक्र कर रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 8
राजा शिवाजी
- फोटो : सोशल मीडिया
राजा शिवाजी
रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा की अदाकारी वाली फिल्म 'राजा शिवाजी' आज रिलीज हो गई है। इसके निर्देशक रितेश देशमुख हैं। इसमें संजय दत्त, अभिषेक बच्चन और फरदीन खान जैसे कलाकारों ने अभिनय किया है। इसमें सलमान खान ने भी कैमियो किया है। यह फिल्म मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन से प्रेरित है।
विज्ञापन
3 of 8
एक दिन
- फोटो : अमर उजाला
एक दिन
आमिर खान के बेटे जुनैद खान और साई पल्लवी की अदाकारी से सजी फिल्म 'एक दिन' के निर्देशक सुनील पांडे हैं। साई पल्लवी ने इस फिल्म से हिंदी में डेब्यू किया है। यह रोमांटिक ड्रामा है। फिल्म में एक ऐसे लड़के की कहानी दिखाई गई है, जो अपने आपको कमतर समझता है। उसे साई पल्लवी से एकतरफा प्यार हो जाता है लेकिन उसे बताने से कतराता है।
पैट्रियट
ममूटी और मोहनलाल अभिनीत मलयालम फिल्म 'पैट्रियट' ने भी आज सिनेमाघरों में दस्तक दी है। इसके निर्देशक महेश नारायणन हैं। खास बात यह है कि ममूटी और मोहनलाल ने लगभग 18 वर्षों के बाद इस फिल्म में एक साथ काम किया है। इसमें दिखाया गया है कि गुप्त एजेंट एक साजिश का पर्दाफाश करते हैं, जो राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा है।
विज्ञापन
5 of 8
कारा
- फोटो : सोशल मीडिया
कारा
धनुष और ममिता बैजू की अदाकारी से सजी तमिल फिल्म 'कारा' भी आज रिलीज हुई है। इसके निर्देशक विग्नेशन राजा हैं। इसमें 1991 के दौर की कहानी है। इसमें दिखाया गया है कि खाड़ी युद्ध की वजह से देश में ईंधन की भारी कमी हो जाती है। अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए धनुष उस अपराध की दुनिया में लौटते हैं, जहां कभी जाना नहीं चाहते थे।
विज्ञापन
6 of 8
केडी: द डेविल
- फोटो : यूट्यूब
केडी: द डेविल
ध्रुव सर्जा, संजय दत्त और शिल्पा शेट्टी की अदाकारी वाली फिल्म 'केडी' आज सिनेमाघरों में सज गई है। इसके निर्देशक प्रेम हैं। इसमें 1970 के बैंगलोर के अंडरवर्ल्ड की कहानी दिखाई गई है। इसमें एक छोटा-मोटा अपराधी अनजाने में ही ज्यादा खतरनाक गुंडों की साजिश में फंस जाता है। फिर दिक्कत शुरू होती है।
विज्ञापन
7 of 8
द डेविल वियर्स प्राडा 2
- फोटो : सोशल मीडिया
द डेविल वियर्स प्राडा 2
हॉलीवुड फिल्म 'द डेविल वियर्स प्राडा 2' ने भी आज शुक्रवार को सिनेमाघरों में दस्तक दी है। इसमें मेरिल स्ट्रीप और ऐनी हैथवे ने वापसी की है। इसके निर्देशक डेविड फ्रैंकल हैं। इस फिल्म में मीडिया के बदलते दौर और उसके लिए क्या चुनौतियां हैं, ये दिखाया गया है। इसका पहला पार्ट जून 2006 में रिलीज हुआ था।
पिट सियापा
सोनम बाजवा की अदाकारी वाली पंजाबी फिल्म 'पिट सियापा' भी आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इसके निर्देशक रूपिंदर चहल हैं। इस कॉमेडी ड्रामा में सोनम बाजवा ने एक ऐसी महिला का किरदार निभाया है, जो एनआरआई (NRI) के लिए अंतिम संस्कार का कारोबार करती हैं।