फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई फिल्मों के आगे क्या ‘भूत बंगला’ टिक सकी? धनुष की ‘कारा’ और ‘माइकल’ के लिए कैसा रहा गुरुवार; जानें कलेक्शन

Fri, 01 May 2026 08:05 AM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Box office Collection: गुरुवार को साउथ की दो फिल्में ‘कारा’ और ‘केडी-द डेविल’ रिलीज हुईं। क्या इन नई फिल्मों के आने का असर ‘भूत बंगला’ के कलेक्शन पर पड़ा? साथ ही जानें गुरुवार को ‘माइकल’ से लेकर ‘धुरंधर 2’ तक का कलेक्शन कितना रहा? 

विज्ञापन
1 of 5
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

दो हफ्तों में अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ ने 100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है। गुरुवार को इस फिल्म ने कितना कमाया और सिनेमाघरों में नई और पुरानी फिल्मों ने कितनी कमाई की है, पढ़िए बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट।  

विज्ञापन

2 of 5
फिल्म ‘भूत बंगला’ - फोटो : सोशल मीडिया
‘भूत बंगला’ ने 14वें दिन कितना कमाया? 
अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ ने रिलीज के 14वें दिन यानी गुरुवार को 3.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं फिल्म ने 13वें दिन भी इतना ही कलेक्शन किया था। ‘भूत बंगला’ की कुल कमाई अब तक 128.05 करोड़ रुपये हो चुकी है। वीकएंड पर यह फिल्म 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा छूने की तरफ बढ़ सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
फिल्म 'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
‘धुरंधर 2’ की बढ़ी कमाई   
फिल्म ‘धुरंधर 2’ को सिनेमाघरों में एक महीने से अधिक का समय हो चुका है। इस फिल्म ने 43वें दिन 1.31 करोड़ रुपये की कमाई की है। जबकि 42वें दिन इस फिल्म ने 1.19 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 1,135.04 करोड़ रुपये हो चुका है। इस फिल्म ने कई बॉलीवुड फिल्मों को कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है। सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म ‘धुरंधर 2’ बन चुकी है।  
 

4 of 5
फिल्म 'केडी-द डेविल' और 'कारा' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
साउथ फिल्म ‘कारा’ और ‘केडी’ ने क्या पहले दिन दिखाया दमखम?
गुरुवार को साउथ स्टार धनुष की एक फिल्म ‘कारा’ रिलीज हुई। इसके अलावा एक और साउथ फिल्म ‘केडी- द डेविल’ रिलीज हुई। ओपनिंग डे पर ‘कारा’ ने 5.75 करोड़ रुपये कमाए हैं। वहीं ‘केडी- द डेविल’ ने पहले दिन 3.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। इन फिल्मों ने अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ और ‘धुरंधर 2’ से ज्यादा कमाई गुरुवार को की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म 'माइकल' - फोटो : सोशल मीडिया
‘माइकल’ ने एक हफ्ते ने कितने रुपये बटोरे?
हॉलीवुड फिल्म ‘माइकल’ को सिनेमाघरों में एक हफ्ता हो चुका है। फिल्म ने सातवें दिन 2.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म का कुल कलेक्शन भी 26.05 करोड़ रुपये हो चुका है। यह फिल्म मशहूर डांसर, सिंगर माइकल जैक्सन की बायोपिक है। भारतीय दर्शक भी इस फिल्म को सराहा रहे हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें