देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। वे राधिका मर्चेंट के साथ नई जिंदगी की शुरुआत करेंगे। 1 से 3 मार्च तक इनके प्री-वेडिंग कार्यक्रम गुजरात के जामनगर में होने वाले हैं। इसके बाद जुलाई में अनंत-राधिका की शादी होगी। शादी से पहले अनंत अंबानी ने दुनिया का सबसे बड़ा चिड़ियाघर, रेस्क्यू सेंटर और रिहैबिलिटेशन सेंटर खोलने की महत्वाकांक्षी परियोजना 'वंतारा' शुरू की है। उन्होंने इसे जानवरों का सेवालय बताया। हाल ही में उन्होंने इस पर बात की और बताया कि उनके साथ-साथ उनकी मंगेतर राधिका भी पशु प्रेमी हैं। शादी के बाद वे दोनों साथ मिलकर काम करेंगे।