फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Priyanka Chopra: पिता को याद कर भावुक हुईं देसी गर्ल, पोस्ट साझा कर लिखा- आप से ही हमारी दुनिया रोशन है

Mon, 10 Jun 2024 07:46 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने आज के दिन ही अपने अपने पिता डॉ. अशोक चोपड़ा को खो दिया था। देसी गर्ल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अपने पिता की पुण्यतिथि पर एक वीडियो को साझा किया है। सोशल मीडिया पर अभिनेत्री का यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। प्रियंका ने उस वीडियो के साथ अपने पिता के लिए एक भावुक सा नोट भी लिखा है।
 
विज्ञापन

2 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम
हर बेटी की तरह प्रियंका चोपड़ा भी अपने पिता से बहुत प्यार करती हैं। उन्होंने अपने इंस्टग्राम हैंडल से एक पोस्ट को साझा करते हुए लिखा है, 'आप आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन आप की मौजूदगी को मैं हर दिन अपने आस-पास महसूस करती हूं। मुझे तो अभी भी यकीन नहीं होता है कि आप हमारे बीच नहीं रहे'। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम
प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बात जारी रखते हुए आगे लिखा है, 'आप हमारे बीच रौशनी की तरह मौजूद हैं। आपके होने से ही हमारी जिंदगी रौशन है। आप को गए 11 साल हो गए, लेकिन मैं अब भी इस बात को स्वीकार नहीं कर पाई हूं'। 

4 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम
प्रियंका चोपड़ा के लिए उनका परिवार काफी महत्व रखता है। वे अक्सर अपने सोशल मीडिया हैंडल से अपने पति, मां और बेटी पर प्यार लुटाती नजर आती हैं। आज भी अपने पिता के लिए लिखे गए पोस्ट में अभिनेत्री ने लिखा है, 'अपने करीबी लोगों के साथ समय बिताएं। उन्हें प्यार दें क्योंकि इस दुनिया में हर कोई एक लिमटेड समय के साथ ही आया है। हो सकता है कि आपके पास किसी को देने के लिए कम समय हो'। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम
पिछले कई वर्षों में ऐसे कई मौके आए हैं जब प्रियंका चोपड़ा अपने पिता को याद करती नजर आई हैं। अपनी शादी के बाद एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने पिता को याद करते हुए कहा था, 'जब मेरी शादी हो रही थी तब लगातार मुझे उनकी याद आ रही थी। जब भी मैं मां को सबकुछ अकेले करते देखती हूं मुझे उनकी याद आती है। वे मेरी शादी को लेकर बहुत उत्साहित रहते थे'।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें