फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Priyanka Chopra: डिज्नी की 'टाइगर' को प्रियंका देंगी अपनी आवाज, बोलीं- 'हर मां इससे खुद को महसूस करेगी जुड़ा'

Sun, 17 Mar 2024 06:21 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड से निकलकर हॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाली देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अब एक नए अवतार में नजर आने वाली हैं। ग्लोबल आइकन प्रियंका डिज्नीनेचर की आगामी फिल्म 'टाइगर' के लिए अपनी आवाज देंगी। यह फिल्म बाघों के ऊपर आधारित हैं, जिसमें एक युवा बाघिन अंबर की कहानी को दिखाया गया है। फिल्म को लेकर प्रियंका ने कहा, 'हर मां इस कहानी से खुद को जुड़ा हुआ महसूस करेगी'।
विज्ञापन

2 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि फिल्म में युवा बाघिन 'अंबर' भारत के घने जंगलों में अपने शावकों की देखभाल करती है। फिल्म से जुड़ने को लेकर प्रियंका ने कहा, 'यह मेरे लिए काफी स्पेशल है। मेरे देश की इस शानदार कहानी को पर्दे पर बताना मेरे लिए बेहद खास है, मैं खुद को सम्मानित महसूस कर रही हूं'।
विज्ञापन

3 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म के बारे में बात करते हुए प्रियंका ने कहा, 'मुझे हमेशा बाघों से प्यार रहा है और मैं बाघिनों से खुद को जुड़ा हुआ महसूस करती हूं। क्योंकि मैं उनकी तरह ही अपने परिवार के सुरक्षा करती हूं। मुझे लगता है कि फिल्म में 'अंबर' का सफर कुछ ऐसा ही है, जिससे हर मां खुद को खुद को जोड़ सकेगी'।

4 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
गौरतलब है कि यह फिल्म पृथ्वी दिवस के मौके पर यानी 22 अप्रैल, 2024 को रिलीज किया होगी। फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। 'टाइगर' को मार्क लिनफील्ड ने निर्देशित किया है। वहीं, वैनेसा बर्लोविट्ज और रॉब सुलिवन इस फिल्म के सह निर्देशक है।
Randeep Hooda: वीर सावरकर के पोते ने की रणदीप की जमकर तारीफ, बोले- उन्होंने इस फिल्म के लिए की कड़ी मेहनत
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
'टाइगर' के अलावा प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड फिल्म 'द ब्लफ' में नजर आएंगी। फिल्म में वे कार्ल अर्बन के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी। इसके अलावा प्रियंका जॉन सीना के साथ 'हेड ऑफ स्टेट' और 'सिटाडेल 2' में भी नजर आएंगी। वहीं, बॉलीवुड फिल्म की बात करें तो वे आलिया भट्ट और कैटरीना के साथ 'जी ले जरा' से वापसी करेंगी।

मुस्कुराता दिखा एल्विश: सांपों के जहर की तस्करी मामले में गिरफ्तार, कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें