फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hanuman: सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर भी 'हनुमान' ने मचाया धमाल, रिलीज के कुछ ही घंटों में टॉप 2 में बनाई जगह

Sun, 17 Mar 2024 05:38 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
हनुमान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
साउथ की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'हनुमान' ने बॉक्स ऑफिस जबर्दस्त तूफान मचाया। साल की शुरुआत में इस फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई की। दर्शकों ने फिल्म को दुनियाभर में पसंद किया। वहीं, समीक्षकों ने भी इसे खूब सराहा। बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के बाद 'हनुमान' आज ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज हुई। अपने डिजिटल रिलीज के कुछ ही घंटों में 'हनुमान' ने ओटीटी पर भी सनसनी मचा दी। हनुमान ने जी5 पर टॉप 10 चार्ट में काबिज हो गई है और सूची में दूसरे स्थान पर जगह बना ली है।
विज्ञापन

2 of 5
हनुमान - फोटो : सोशल मीडिया
अपने ओटीटी रिलीज के महज कुछ घंटों में यह रिकॉर्ड हासिल करने के बाद से मेकर्स में भी खूब उत्साहित हैं। उन्हें उम्मीद है कि 'हनुमान' अभी कई और रिकॉर्ड कायम करेगी। इसके साथ ही फिल्म का हिंदी वर्जन जियो सिनेमा पर रिलीज किया गया है, जहां हिंदी दर्शक भी इसे खूब पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
हनुमान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
गौरतलब है कि प्रशांत वर्मा के निर्देशन में बनी यह फिल्म 12 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। तेजा सज्जा स्टारर इस सुपरहीरो फिल्म ने भारत में नहीं दुनियाभर शानदार कमाई की। तेजा सज्जा के अलावा फिल्म में वरलक्ष्मी सरथकुमार, विनय राय, समुथिरकानी, गेटअप श्रीनु, सत्या और वेनेला किशोर जैसे कलाकारों महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।
 

4 of 5
हनुमान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
यह प्रशांत वर्मा सिनेमैटिक यूनिवर्स की पहली फिल्म थी, जिसमें शानदार कहानी के साथ कम्प्यूटर ग्राफिक्स, स्पेशल इफेक्ट्स, डायलॉग और बेहतरीन संगीत देखने को मिला। निर्देशक प्रशांत वर्मा ने इस फिल्म में इसकी सीक्वल ‘जय हनुमान’ की भी एलान किया है, जो अगले साल रिलीज होगी।

Triptii Dimri: तृप्ति डिमरी ने बताई सुंदरता की परिभाषा, बोलीं- 'एक आत्मविश्वासी महिला से अधिक सुंदर कुछ नहीं'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हनुमान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म की कहानी तो हनुमान की जन्मस्थली अंजनाद्रि से शुरू होती है, जहां इंद्र के वज्र के प्रहार से हनुमान की ठुड्डी से गिरी रक्त की एक बूंद नदी की तलहटी में खुली सीप के भीतर जाकर रुद्रमणि बन जाती है। ये रुद्रमणि अंजनाद्रि गांव के एक लड़के को मिलती है, इसके बाद शुरू होता है असली खेल।
Kalki 2898 AD: बॉक्स ऑफिस पर 'पुष्पा 2' से भिड़ेगी 'कल्कि 2898 एडी'!, मेगा बजट फिल्मों को होगा बड़ा नुक्सान?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें