श्वेता त्रिपाठी
- फोटो : इंस्टाग्राम-@battatawada
श्वेता त्रिपाठी का जन्म 6 जुलाई 1985 को दिल्ली में हुआ। अभिनय की दुनिया में नाम कमा रहीं श्वेता की फिल्मी यात्रा काफी दिलचस्प है। उन्होंने इंडस्ट्री में आने का ख्वाब नहीं देखा था। वह खुद वकील बनना चाहती थीं। वहीं, माता-पिता उन्हें आईएएस बनाना चाहते थे। न उनकी मुराद पूरी हुई न घरवालों की और करियर की मंजिल अभिनय की दुनिया में आकर मिली।