हिंदी सिनेमा की पहली रंगीन फिल्मों में से एक 'अजित' से प्रेम नाथ ने बॉलीवुड में डेब्यू किया। यह फिल्म कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई, लेकिन प्रेम नाथ का काम लोगों की नजर में आ गया।
हिंदी सिनेमा के जाने-माने कलाकार प्रेमनाथ आर्मी की नौकरी छोड़कर आए तो थे फिल्मों में हीरो बनने, लेकिन बने विलेन। हालांकि, उन्होंने विलेन बनकर वह छाप छोड़ी, जो लोग हीरो बनकर भी नहीं छोड़ पाते। उनके करियर में एक दौर ऐसा आया जब उन्हें हिंदी सिनेमा के हीरो से भी ज्याता फीस मिलने लगी। शायद इसलिए कहा जाता है कि 'मन का हो तो अच्छा, ना हो तो और भी अच्छा।' आज प्रेमनाथ की डेथ एनिवर्सरी है। आइए इस मौके पर जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़े दिलचस्प किस्से…
विज्ञापन
2 of 7
प्रेमनाथ
- फोटो : एक्स @FilmHistoryPic
आर्मी की नौकरी छोड़ पहुंचे मुंबई
प्रेम नाथ का पूरा नाम प्रेम नाथ मल्होत्रा था। उनका जन्म 21 नवंबर 1926 को पेशावर में हुआ था। विभाजन के बाद उनका परिवार भारत के जबलपुर, मध्य प्रदेश में आकर बस गया। प्रेम नाथ बचपन से ही अभिनय के क्षेत्र में रुचि रखते थे। वह पृथ्वीराज कपूर के बहुत बड़े प्रशंसक थे। वहीं, प्रेमनाथ के पिता पुलिस इंस्पेक्टर थे और वह चाहते थे कि उनका बेटा देश की सेवा करे। उन्होंने प्रेम नाथ को आर्मी में भर्ती करवा दिया। हालांकि, वहां जाने के बाद भी प्रेमनाथ का मन अभिनय में ही लगा रहा। अंत में वह वहां से भागकर मुंबई पहुंच गए। Salman Khan: रोहित बल के निधन पर भावुक हुए सलमान खान, सोशल मीडिया पर लिखी यह बात
विज्ञापन
3 of 7
प्रेमनाथ
- फोटो : एक्स @FilmHistoryPic
पृथ्वी थिएटर में हुई राज कपूर से दोस्ती
मुंबई पहुंचकर वह पृथ्वीराज कपूर से मिले और उनसे कहा कि वह उन्हें अपना चेला बना ले और पृथ्वी थिएटर में काम भी दे दें। उनके व्यवहार से प्रभावित होकर पृथ्वीराज कपूर ने पृथ्वी थिएटर में दाखिला दे दिया। वहां, उनकी दोस्ती राज कपूर से हो गई।
4 of 7
प्रेमनाथ
- फोटो : एक्स @FilmHistoryPic
राज कपूर और प्रेम चोपड़ा से था ये खास रिश्ता
प्रेम नाथ का राज कपूर और प्रेम चोपड़ा दोनों से ही खास रिश्ता था। दरअसल, प्रेमनाथ की एक बहन कृष्णा ने राज कपूर से शादी की और दूसरी उमा ने प्रेम चोपड़ा से। इस नाते राज कपूर और प्रेम चोपड़ा रिश्ते में प्रेम नाथ के जीजा लगते हैं।
विज्ञापन
5 of 7
प्रेमनाथ
- फोटो : एक्स @FilmHistoryPic
राज कपूर की फिल्मों से चमकाई किस्मत
हिंदी सिनेमा की पहली रंगीन फिल्मों में से एक 'अजित' से प्रेम नाथ ने बॉलीवुड में डेब्यू किया। यह फिल्म कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई, लेकिन प्रेम नाथ का काम लोगों की नजर में आ गया। इसके बाद प्रेमनाथ ने 'आग' और 'बरसात' जैसी फिल्मों में राज कपूर के साथ काम किया।
विज्ञापन
6 of 7
प्रेमनाथ
- फोटो : इंस्टाग्राम
बनें सबसे ज्यादा फीस पाने वाले अभिनेता
‘आग’ और ‘बरसात’ ने प्रेम नाथ को सुर्खियों में ला दिया था, लेकिन वर्ष 1951 में आई फिल्म उनके करियर की सबसे शानदार फिल्मों में से एक थी। इस फिल्म में वह मधुबाला के साथ नजर आएं। यह फिल्म रिलीज हुई और ब्लॉकबस्टर रही। प्रेम नाथ ने इस फिल्म की सफलता के बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा। प्रेम नाथ ने इसके बाद एक से बढ़कर एक फिल्म की। कहा जाता है कि अपनी फिल्मों की सफलता के बाद उन्हें सबसे ज्यादा फीस मिलती थी। यहां तक कि उन्होंने राजकपूर और देवानंद को भी पीछे छोड़ दिया था। हालांकि, कुछ समय प्रेम नाथ ने फिल्मों से दूरी बना ली थी। वह सन्यासी बन गए थे, लेकिन कुछ दिनों बाद फिर उन्होंने खलनायक के तौर पर तगड़ा कमबैक किया।