फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TV Shows: वर्षों तक इन जोड़ियों ने फैंस के दिलों पर किया राज, आज भी दर्शक पर्दे पर देखना चाहते हैं साथ

Sun, 16 Jun 2024 05:15 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

2000s के धारावाहिकों का लोगों में आज भी क्रेज देखने को मिलता है। सो सोशल मीडिया पर फैंस आज भी इन शोज की वीडियो क्लिप देखना पसंद करते हैं। इन शोज में नजर आने वाली जोड़ियां दर्शको को बेहद पसंद थी।
विज्ञापन
1 of 6
टीवी जगत की ये रूमानी जोड़ियां आज भी हैं खास - फोटो : अमर उजाला
ओटीटी के जमाने में भी टीवी का अपना ही एक क्रेज है। टीवी धारावाहिकों का दर्शकों में आज भी खुमार देखने को मिलता है। खासतौर पर पुराने शोज आज दर्शकों को काफी पसंद आते हैंं। 2000s के धारावाहिकों का लोगों में आज भी क्रेज देखने को मिलता है। सो सोशल मीडिया पर फैंस आज भी इन शोज की वीडियो क्लिप देखना पसंद करते हैं। इन शोज में नजर आने वाली जोड़ियां दर्शको को बेहद पसंद थी। इन सीरीयल्स में नजर आने वाली इन जोड़ियों ने वर्षों तक फैंस के दिलों पर राज किया है। फैंस आज भी अपने इन चहेते सितारे की जोड़ियों पर पर्दे पर साथ देखना चाहते हैं। चलिए जानते इन हिट जोड़ियों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 6
अनुराग और प्रेरणा  - फोटो : ट्विटर
अनुराग और प्रेरणा 
एकता कपूर के फेमस टीवी सीरीयल में से एक 'कसौटी जिंदगी की' के अनुराग और प्रेरणा की जोड़ी ने फैंस के दिलों में अपनी एक खास जगह बनाई थी। अनुराग-प्रेरणा की भूमिका में श्वेता तिवारी और सीजेन खान नजर आए थे। दोनों को आज भी फैंस पर्दे पर साथ में देखना चाहते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
करण और नंदिनी - फोटो : ट्विटर
करण और नंदिनी
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में करण और नंदिनी की जोड़ी भी दर्शकों की पसंदीदा जोड़ी में से एक है। करण और नंदिनी के किरदार में हितेन तेजवानी और गौरी प्रधान नजर आई थीं। शो में बनी ये जोड़ी हकीकत में बदल गई। हितेन तेजवानी और गौरी प्रधान रियल लाइफ में पति-पत्नी हैं। दोनों को फैंस आज भी पर्दे पर साथ में देखना चाहते हैं।

4 of 6
नीव और प्राची - फोटो : ट्विटर
नीव और प्राची
कयामत में नीव और प्राची के किरदार में पंक्षी बोरा और जय भानुशाली नजर आए थे। दोनों के किरदार को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। वर्षों तक दोनों की जोड़ी ने फैंस के दिलों पर राज किया था। दर्शक आज भी छोटे पर्दे पर इन दोनों की जोड़ी को साथ में देखना चाहते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
सुमित और कुमकुम - फोटो : ट्विटर
सुमित और कुमकुम
सीरीयल कुमकुम एक प्यारा सा बंधन दर्शको को काफी पसंद था। शो में सुमित और कुमकुम के किरदार में नजर आए जूही परमार और हुसैन कुवाजरवाला को लोगों का खूब प्यार मिला था। आज भी दर्शक पर्दे पर इन दोनों को साथ में देखना चाहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सूजल और कशिश - फोटो : ट्विटर
सूजल और कशिश
सीरीयल 'कहीं तो होगा' के सूजल और कशिश की जोड़ी तो दर्शकों को आज भी याद होगी। टीवी की इस जोड़ी को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। सूजल और कशिश के किरदार में आमना शरीफ और राजीव खंडेलवाल नजर आए थे। दोनों को दर्शक आज भी पर्दे पर साथ देखना चाहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें