राघव जुयाल
- फोटो : इंस्टाग्राम
राघव जुयाल
राघव जुयाल टीवी जगत के काफी मशहूर कलाकार हैं। उन्हें बतौर डांसर, मेजबान, अभिनेता जाना जाता है। राघव टीवी की दुनिया में पहली बार डांस आधारित शो 'डांस इंडिया डांस' में नजर आए थे। शो पर उनकी विशेष शैली वाली डांस और उनका चुलबुला अंदाज काफी पसंद किया गया। इस शो के बाद वह कुछ और डांस पर आधारित शोज में बतौर मेजबान नजर आए। उन्होंने 'डांस प्लस' जैसे शो के कई सीजन की मेजबानी भी की। इसके अलावा उन्होंने 'दिल है हिंदुस्तानी' के दूसरे सीजन की मेजबानी भी की। बतौर डांसर और मेजबान टीवी पर काम करने के बाद राघव ने फिल्मों में कदम रखा। उन्होंने 'सोनाली केबल', 'एबीसीडी 2', 'नवाबजादे', 'स्ट्रीट डांसर', 'बहुत हुआ सम्मान', 'किसी का भाई किसी की जान' जैसी फिल्मों में अपनी अदाकारी की छाप छोड़ी। इस वक्त वह अपनी आगामी फिल्म 'किल' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में वह विलेन की भूमिका में नजर आने वाले हैं। उन्हें इस किरदार के लिए काफी तारीफें मिल रही हैं।
बहन अभिनेत्री...तो क्या करते हैं सोनाक्षी के भाई लव-कुश?