फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Michael Douglas: 'तंजावुर वाकई खूबसूरत है..', माइकल डगलस की तस्वीर पर पीएम मोदी ने दी प्रतिक्रिया

Mon, 11 Dec 2023 09:40 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
माइकल डगलस, पीएम मोदी - फोटो : सोशल मीडिया
अमेरिकी अभिनेता माइकल डगलस और कैथरीन जेटा-जोन्स अपने बेटे डायलन के साथ हाल ही में भारत की यात्रा पर थे। अभिनेता 54वें भारत अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में सत्यजीत रे लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से नवाजा गए। गोवा के बाद वे तमिलनाडु के तंजावुर के लिए रवाना हो गए थे।
Kho Gaye Hum Kahan trailer: डिजिटल युग में रिश्तों के सच से रूबरू कराती है Kho Gaye Hum Kahan Movie
विज्ञापन

2 of 5
माइकल डगलस - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में डगलस ने अपने परिवार के साथ बृहदेश्वर मंदिर की यात्रा के दौरान की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की थीं। 79 वर्षीय अभिनेता ने प्रार्थना करने के बाद मंदिर के अंदर की एक तस्वीर शेयर की थी। इन तीनों को गले में फूलों की माला पहने पोज देते हुए भी देखा जा सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
माइकल डगलस, पीएम मोदी - फोटो : सोशल मीडिया
इस पोस्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने डगलस की पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "तंजावुर वाकई खूबसूरत है और, भारत में देखने के लिए और भी बहुत कुछ है जो दुनियाभर के पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देगा।"

4 of 5
अपनी पत्नी कैथरीन जेटा जोन्स के साथ माइकल डगलस - फोटो : instagram
बता दें कि इससे पहले अभिनेता ने गोवा में 54वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में फिल्म निर्माण और वित्त के क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की जमकर सराहना की थी। कार्यक्रम की प्रासंगिकता और पीएम मोदी के नेतृत्व कौशल के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा था भारत अच्छे हाथों में है और आगे बढ़ रहा है। उन्होंने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर की भी उनके प्रयासों के लिए प्रशंसा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पत्नी व बेटे के साथ माइकल डगलस - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने यह भी कहा था कि फिल्में जाति, धर्म और लिंग से परे लोगों को एकजुट करती हैं। उन्होंने कहा था, "हम जितनी भी अलग-अलग भाषाएं बोलते हैं, फिल्में एक ही भाषा साझा करती हैं, आप दुनिया में कहीं भी हों, वहां के दर्शक समझ सकते हैं कि क्या हो रहा है, फिल्में हमें करीब लाती हैं और मुझे लगता है कि यह इसका एक बहुत महत्वपूर्ण पहलू है। विभिन्न संस्कृतियों को एक साथ लाने में फिल्मों की अहम भूमिका होती है।''
KGHK Trailer Launch: खो गए हम कहां के ट्रेलर लॉन्च पर पहुंचे अनन्या-सिद्धांत और आदर्श, दोस्ती पर खुलकर की बात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें