फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Plan Hijack Movie: 'योद्धा' से लेकर 'बेल बॉटम' तक, इन फिल्मों में दिखाई गई प्लेन हाईजैक की सच्ची कहानी

Fri, 03 May 2024 03:00 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सिद्धार्थ मल्होत्रा की योद्धा से लेकर अक्षय कुमार की 'बेल बॉटम' तक, कई फिल्मों की कहानी में प्लेन हाईजैक की असली कहानी को बखूबी दिखाया गया है। 
विज्ञापन
1 of 7
'प्लेन हाईजैक' की सच्ची कहानी - फोटो : सोशल मीडिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा की योद्धा से लेकर अक्षय कुमार की 'बेल बॉटम' तक, कई फिल्मों की कहानी में प्लेन हाईजैक की असली कहानी को बखूबी दिखाया गया है। बॉलीवुड में हमेशा से ही रोमांस, ड्रामा, थ्रिलर, हॉरर और कॉमेडी फिल्में बनती आ रही हैं। लेकिन कुछ ऐसी फिल्में हैं जो सिर्फ सच्ची घटनाओं पर आधारित होती हैं, जिनकी सच्ची कहानी को देखकर सभी के रौंगटे खड़े हो जाते हैं। इन्हीं मुद्दों में से एक है 'प्लेन हाईजैक' पर बनी वो फिल्में, जो सच्ची घटनाओं पर आधारित हैं। फिल्म योद्धा, नीरजा, बेल बॉटम जैसी कई फिल्में प्लेन हाईजैक पर बनाई गई हैं।
विज्ञापन

2 of 7
योद्धा - फोटो : इंस्टाग्राम
15 मार्च 2024 को रिलीज हुई सिद्धार्थ मल्होत्रा की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'योद्धा' दर्शकों के बीच लगातार सुर्खियों में बनी रही। 'योद्धा' में सिद्धार्थ मल्होत्रा के अलावा राशि खन्ना और दिशा पाटनी ने भी अहम भूमिका निभाई है। यह फिल्म आतंकवादियों द्वारा प्लेन हाइजैक की कहानी को दिखाती है। 
विज्ञापन

3 of 7
योद्धा - फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा ने आर्मी जवान की भूमिका निभाई है, जो हाईजैक के दौरान पैसेंजर्स को बचाने के लिए अपनी जान की बाजी तक लगा देता है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक बिजनेस ही किया, लेकिन फिल्म में दर्शकों को साद्धार्थ का अभिनय हमेशा की तरह पसंद आया। 

4 of 7
नीरजा - फोटो : सोशल मीडिया
सोनम कपूर की सुपरहिट फिल्म 'नीरजा' भी इस लिस्ट में शामिल है। इस फिल्म पूरी तरह से प्लेन हाईजैकिंग पर बनाई गई है। 
विज्ञापन

5 of 7
नीरजा - फोटो : सोशल मीडिया
नीरजा एक बायोपिक फिल्म है, जो नीरजा भनोट के जीवन पर आधारित है। वह 1986 में हाईजैक विमान की फ्लाइट अटेंडेंट थीं। उन्होंने भारत के साथ-साथ पाकिस्तान में भी वीरता पुरस्कार जीता था। बहादुरी से लोगों की जान बचाते हुए नीरजा भनोट ने अपनी जान गवां दी थी। उनके ही महान बलिदान को आज तक कोई भूला नहीं पाया है।
विज्ञापन

6 of 7
बेल बॉटम - फोटो : सोशल मीडिया
'बेल बॉटम' में अक्षय कुमार, लारा दत्ता, हुमा कुरेशी ने आपने दमदार अंदाज से कहानी में जान डाल दी थी। यह फिल्म 1984 की हाईजैक घटना पर आधारित है। यह एक बहादुर रॉ एजेंट की असली कहानी है। इस रॉ एजेंट का कोड नाम 'बेल बॉटम' है। फिल्म में लारा दत्ता को इंदिरा गांधी के रूप में दिखाया गया था। भारतीयों को आतंकवादियों से बचाने के लिए रॉ द्वारा किए गए स्क्रीट ऑपरेशन की शानदार कहानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
हाईजैक - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'हाईजैक' भी आतंकवाद के द्वारा प्लेन हाईजैक की कहानी को बड़े पर्दे पर दिखाती है। यह फिल्म नवोदित कुणाल शिवदासानी द्वारा निर्देशित है, जिसमें शाइनी आहूजा और ईशा देओल ने अहम किरदार निभाया था। फिल्म में यह दिखाया गया है कि किस तरह से एक प्लेन को 6 आतंकवादी हाईजैक कर लेते हैं। यह फिल्म आईसी 814 के रियल इंसीडेंट पर आधारित है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें