ब्रिटनी स्पीयर्स
- फोटो : इंस्टाग्राम-@britneyspears
साझा किए गए पोस्ट में ब्रिटनी ने बताया कि पैरामेडिक्स इसलिए आए, क्योंकि उनका पैर मुड़ गया था और आने में दिक्कत हो रही थी। गायिका ने पोस्ट साझा कर लिखा, 'सिर्फ लोगों को यह बताना है कि यह खबर फर्जी है। मैं बस यही चाहती हूं कि लोग इस परिस्थिति को समझें। मैं हर दिन मजबूत हो रही हूं, यही उम्मीद मैं आप लोगों के लिए भी करती हूं। मैं एक महिला हूं और अपने पीरियड्स से गुजर रही हूं। मुझे बस शांति चाहिए'।