फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vikrant Massey: 'शादी से पहले मां ने दी थी लिव इन में रहने की सलाह', विक्रांत मैसी का खुलासा, बोले- यह काम आया

Wed, 07 Aug 2024 01:19 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

विक्रांत ने हाल ही में, अपने रिश्ते के बारे में बात की और याद किया कि जब उन्होंने शीतल के साथ अपने रिश्ते के बारे में अपनी मां को बताया तो उनकी मां ने उन्हें क्या सलाह दी थी।
विज्ञापन
1 of 4
विक्रांत मैसी, शीतल ठाकुर - फोटो : इंस्टाग्राम @vikrantmassey
अभिनेता विक्रांत मैसी इन दिनों 'फिर आई हसीन दिलरुबा' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। वे लगातार फिल्म का प्रचार कर रहे हैं। फिल्म में विक्रांत एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करते दिखाई देंगे। अब हाल ही में, अभिनेता ने अपनी निजी जिंदगी के बारे में बात की है और बताया है कि उनकी मां ने उन्हें और पत्नी शीतल ठाकुर को शादी से पहले लिव-इन में रहने की सलाह दी थी। आइए जानते हैं कि अभिनेत्री ने और क्या कहा है।
विज्ञापन

2 of 4
विक्रांत मैसी - फोटो : इंस्टाग्राम@vikrantmassey
विक्रांत ने साझा की लव स्टोरी
विक्रांत ने हाल ही में, अपने रिश्ते के बारे में बात की और याद किया कि जब उन्होंने शीतल के साथ अपने रिश्ते के बारे में अपनी मां को बताया तो उनकी मां ने उन्हें क्या सलाह दी थी। अमीन जाज के साथ एक पॉडकास्ट में विक्रांत ने कहा, "हम लगभग एक दशक से साथ हैं। हमने शादी करने से पहले लगभग आठ साल तक डेट किया था।"
विज्ञापन

3 of 4
विक्रांत मैसी - फोटो : इंस्टाग्राम
पत्नी से मिलता है अभिनेता स्वभाव
इंटरव्यू में आगे जब होस्ट ने पूछा कि क्या घर बसाने से पहले लंबे समय तक डेट करना जरूरी है, तो विक्रांत ने कहा कि यह व्यक्ति पर निर्भर करता है। अभिनेता ने कहा,''यह मेरे लिए काम आया। हमारे स्वभाव एक-दूसरे से मिलते थे और हमारी जीवन की आकांक्षाएं  भी समान थीं। हम अपने रिश्ते के लगभग पूरे समय एक साथ रहे हैं। इसलिए मेरे लिए यह कामगर आया था।"
विज्ञापन

4 of 4
विक्रांत मैसी - फोटो : इंस्टाग्राम
मां ने दी थी यह सलाह
विक्रांत ने आगे याद किया कि यह उनकी मां ही थीं जिन्होंने उनसे चीजों को आधिकारिक बनाने से पहले लिव-इन रिलेशनशिप में रहने की सलाह दी थी ताकि वे देख सकें कि क्या एक-दूसरे के साथ रहना संभव है, अभिनेता की मां चाहती थीं कि परिवार शुरू करने से पहले दूसरे व्यक्ति के बारे में बेहतर तरीके से जान सकें। अभिनेता ने कहा, "यह मेरी मां थीं, जिन्होंने सुझाव दिया था कि हम साथ रहें।
 

Vedaa: 'वेदा' के प्रचार में बिजी शरवरी वाघ ने साझा की नई तस्वीरें, फिल्म को लेकर दर्शकों से की ये खास अपील

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें