फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dalljiet Kaur: दलजीत कौर ने फिर साधा पति निखिल पर निशाना, कहा- 'प्यार, सम्मान और वफादारी जैसी कोई चीज नहीं थी'

Wed, 07 Aug 2024 12:16 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

दलजीत ने पोस्ट में बताया कि वह अब अपने टैटू को फिर से डिजाइन करने के लिए आइडिया तलाश रही हैं। उन्होंने निखिल की भी आलोचना की, जिन्हें हाल ही में अपनी कथित गर्लफ्रेंड के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया था।
विज्ञापन
1 of 5
दलजीत कौर - फोटो : इंस्टाग्राम
टीवी अभिनेत्री दलजीत कौर लंबे वक्त से सुर्खियों में बनी हुई हैं। अभिनेत्री आए दिन पति निखिल पटेल पर जमकर निशाना साध रही हैं। अभिनेत्री ने आज बुधवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें निखिल के साथ वह अपना मैचिंग टैटू दिखाती नजर आईं। दलजीत ने पोस्ट में बताया कि वह अब अपने टैटू को फिर से डिजाइन करने के लिए आइडिया तलाश रही हैं। उन्होंने निखिल की भी आलोचना की, जिन्हें हाल ही में अपनी कथित गर्लफ्रेंड के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया था।
विज्ञापन

2 of 5
दलजीत कौर और निखिल पटेल - फोटो : इंस्टाग्राम@kaurdalljiet
दलजीत कौर ने अपने हाथ में बने टैटू की तस्वीर साझा कर बताया कि टैटू का नाम टेक 2 इसलिए रखा गया, क्योंकि यह उनकी दूसरी शादी थी। इससे पहले उनकी शादी शालिन भनोट से हुई थी। दलजीत ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर लिखा, 'टेक 2, एक टैटू जो फिर से प्यार में पड़ने की ताकत को दर्शाता है। फिर से भरोसा करने की ताकत। देश छोड़ने और प्यार के लिए सब कुछ समेटने की ताकत और एक परिवार बनाने की उम्मीद, जिसके लिए मैं और जेडन बहुत तरसते थे। नौ साल बाद मैंने यह कदम उठाया क्योंकि मैं एक परिवार बनाने की कल्पना में खो गई थी।'


विज्ञापन

3 of 5
दलजीत कौर - फोटो : इंस्टाग्राम@kaurdalljiet
उन्होंने आगे कहा, 'टेक 2 एक ऐसा मौका था, जो मैंने खुद को दिया किसी को अपना पति कहने का। ताकि मेरा बेटा ये महसूस कर सके कि पिता का एहसास क्या होता है।' अभिनेत्री ने लिखा, 'अब मुझे पता है कि विश्वास और वफादारी, प्यार और सम्मान, एकजुटता और प्रतिबद्धता जैसी कोई चीज नहीं थी। यह सब शुरू से ही संख्याओं के बारे में था और वफादारी कभी भी नहीं थी।'

4 of 5
दलजीत कौर और निखिल पटेल - फोटो : सोशल मीडिया
दलजीत कौर और निखिल पटेल मार्च 2023 में शादी के बंधन में बंधे। हालांकि, दोनों ने इस साल की शुरुआत में यानी शादी के 10 महीने बाद तलाक के लिए अर्जी दी। निखिल ने भी मई में अपने अलगाव की पुष्टि की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दलजीत कौर और निखिल पटेल - फोटो : इंस्टाग्राम@kaurdalljiet
उन्होंने कहा था, 'इस साल जनवरी में दलजीत ने अपने बेटे जेडन के साथ केन्या छोड़ने और भारत लौटने का फैसला किया, जिसके कारण आखिरकार हमारा अलगाव हो गया। हम दोनों ने महसूस किया कि हमारे साथ में परिवार की नींव उतनी मजबूत नहीं थी, जितनी हमने उम्मीद की थी।' इस महीने की शुरुआत में दलजीत ने निखिल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी और उन पर क्रूरता और आपराधिक विश्वासघात का आरोप लगाया था। 

Parineeti Chopra: संसद में राघव के भाषण देख समय गुजार रही हैं परिणीति, बोलीं- उन्हें देखने का यही तरीका है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें