फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Phir Aayi Haseen Dilruba Teaser: 'रानी की कहानी में प्यार और पागलपन, दोनों अभी बाकी हैं', तापसी ने लूटी महफिल

Thu, 29 Feb 2024 05:06 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

विक्रांत मैसी, तापसी पन्नू और सनी कौशल अभिनीत आगामी थ्रिलर फिल्म 'फिर आई हसीन दिलरुबा' के निर्माताओं ने फिल्म का आधिकारिक टीजर जारी कर दिया है। इंस्टाग्राम पर ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने टीजर साझा किया है।
विज्ञापन
फिर आई हसीन दिलरुबा - फोटो : insta
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विज्ञापन

'पागलपन की हद तक न गुजरे वह प्यार ही कैसा.....' तापसी पन्नू ने स्क्रीन पर जब यह डायलॉग बोला था, तब लोग उनकी अदायगी पर तालियां पीटने पर मजबूर हो गए थे। कोई भी इस फिल्म की कहानी से लेकर इसके कलाकारों की अदाकारी की तारीफ करने से पीछे नहीं हटा था। अब फिल्म के सीक्वल  फिर आई हसीन दिलरुबा टीजर जारी कर दिया गया है, जिसे फैंस की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।

फिल्म का आधिकारिक टीजर जारी
विक्रांत मैसी, तापसी पन्नू और सनी कौशल अभिनीत आगामी थ्रिलर फिल्म 'फिर आई हसीन दिलरुबा' के निर्माताओं ने फिल्म का आधिकारिक टीजर जारी कर दिया है। इंस्टाग्राम पर ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने टीजर साझा किया है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन दिया, "रानी की कहानी में प्यार और पागलपन, दोनों अभी बाकी हैं। फिर आई हसीन दिलरुबा जल्द ही आ रही है, केवल नेटफ्लिक्स पर!"
विज्ञापन



मर्डर मिस्ट्री पर आधारित है फिल्म
टीजर की पृष्ठभूमि क्लासिक फिल्म 'कर्ज' के गाने 'एक हसीना थी' के साथ आगामी सीक्वल की दुनिया की एक झलक देता है। फिल्म के कहानी की बात करें तो तापसी पन्नू और विक्रांत मैसी की यह फिल्म एक मर्डर मिस्ट्री पर आधारित है। फिल्म के टीजर से अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म में तापसी और विक्रांत की कहानी दिखाई जाएगी।
विज्ञापन


रिलीज डेट का है इंतजार
फिर आई हसीन दिलरुबा के मेकर्स ने कहा, "हम फिर आई हसीन दिलरुबा के साथ रोमांस और रहस्य के एक और रोमांचक अध्याय को शुरू करने के लिए उत्साहित हैं! पहले भाग के लिए हमें जो जबर्दस्त प्यार मिला है, उसके साथ ही हम इसे आगे बढ़ा रहे हैं।" 'फिर आई हसीन दिलरुबा' 'हसीन दिलरुबा' का सीक्वल है, जिसका प्रीमियर विशेष रूप से जुलाई 2021 में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर हुआ और दर्शकों से सकारात्मक समीक्षा मिली थी। फिल्म में विक्रांत, तापसी पन्नू और अभिनेता हर्षवर्धन राणे ने मुख्य भूमिका निभाई है।  हालांकि, इसकी आधिकारिक रिलीज डेट का अभी भी इंतजार है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें