फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Actress: बेहतरीन सिंगर भी हैं इंडस्ट्री की ये टॉप अभिनेत्रियां, इन हिट गानों को दी है अपनी आवाज

Wed, 03 Apr 2024 05:13 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
bollywood celebs - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'चमकीला' को लेकर चर्चा में है। इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित इस फिल्म में परिणीति अपने सिंगिग का हुनर भी दिखाती नजर आएंगी। फिल्म में वे लोकप्रिय पंजाबी गायक अमर सिंह चमकीला की प्रेमिका अमरजोत कौर के रूप में दिखेंगी। फिल्म में परिणीति ने कई गाने भी गाए हैं। परिणीति से पहले भी बॉलीवुड की कई टॉप अभिनेत्रियों ने फिल्मों और म्यूजिक एलबम अपने सिंगिग टैलेंट को दिखाया है। 
विज्ञापन

2 of 5
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम
इस लिस्ट में पहला नाम आलिया भट्ट का है। आलिया बेहतरीन अभिनेत्री होने के साथ-साथ एक शानदार सिंगर भी हैं। उन्होंने साल 2014 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' में गाना गाया था। फिल्म का गाना 'समझावां' आलिया की आवाज में काफी हिट हुआ था। फैंस के बीच ये गाना आज भी खूब लोकप्रिय है।
विज्ञापन

3 of 5
श्रद्धा कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
लिस्ट में अगला नाम श्रद्धा कपूर का है। श्रद्धा एक शानदार अभिनेत्री होने के साथ बेहतरीन सिंगर भी है, उन्होंने फिल्म साल 2014 में आई सुपरहिट फिल्म 'एक विलेन' में 'गलिया' गाने को अपनी आवाज दी थी। यह गाना लोगो के बीच काफी लोकप्रिय हुआ था। 
 

4 of 5
श्रुति हासन - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ अभिनेत्री श्रुति हासन भी एक बेहतरीन सिंगर है। उन्होंने कई फिल्मों के हिट गानों को अपनी आवाज दी है, जो दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय है। श्रुति फिल्मों में अभिनय के साथ-साथ सिंगिग में भी सक्रिय हैं।
Twinkle Khanna: ट्विंकल का फूड डिलीवरी एप पर तंज, बोलीं- शाकाहारी को शुद्ध और दूसरे को अशुद्ध बताना गलत है

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
देसी गर्ल से हॉलीवुड स्टार बन चुकी प्रियंका चोपड़ा भी को दुनियाभर में लोग उनके सिंगिग टैलेंट की वजह से भी जानते हैं। प्रियंका ने अपना एक इंटरनेशनल एलबम भी लॉन्च किया था। इसके अलावा प्रिंयका पाप स्टार और रैपर पिटबुल के साथ गाना गा चुकी हैं।
Taaza Khabar Season 2: भुवन बाम की एक झलक पाने लिए बेकरार हुए फैंस, ताजा खबर सीजन 2 के सेट पर उमड़ी भीड़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें