बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। कुछ दिनों पहले दावा किया गया कि अभिनेत्री ने मैथियास बोए के साथ शादी रचा ली है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि कहीं से नहीं हुई है। शादी की खबरों के बाद वीडियो सामने आया है, जो तापसी की शादी का बताया जा रहा है। हालांकि, वीडियो को लेकर भी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।