फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lee Sun Kyun: ली सुन क्यून की एजेंसी ने अफवाहों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी, मीडिया से की यह अपील

Wed, 03 Jan 2024 07:05 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

एजेंसी ने आज बुधवार, 3 जनवरी, 2024 को जारी बयान में लोगों से दिवंगत अभिनेता के बारे में गलत रिपोर्ट प्रसारित करने से बचने का आग्रह किया गया है।
विज्ञापन
1 of 5
ली सुन क्यून - फोटो : सोशल मीडिया
दक्षिण कोरियाई अभिनेता ली सुन क्यून का 27 दिसंबर 2023 को निधन हो गया था। 48 वर्षीय अभिनेता अपनी कार में मृत पाए गए थे। फिल्म पैरासाइट में अपने अभिनय से उन्होंने दुनियाभर में खास पहचान बनाई थी। अभिनेता को कथित तौर पर सियोल के सेओंगबुक जिले में उनकी कार में बेहोश पाए गए थे, जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उनकी एजेंसी एचओडीयू एंड यू एंटरटेनमेंट ने आधिकारिक तौर पर अभिनेता के निधन और चल रही पुलिस जांच के बारे में गलत सूचना प्रसारित करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने को लेकर घोषणा की है।
विज्ञापन

2 of 5
ली सुन क्यून - फोटो : सोशल मीडिया
एजेंसी ने आज बुधवार, 3 जनवरी, 2024 को जारी बयान में लोगों से दिवंगत अभिनेता के बारे में गलत रिपोर्ट प्रसारित करने से बचने का आग्रह किया गया है। एचओडीयू एंड यू एंटरटेनमेंट ने पिछले तीन महीनों में कुछ मीडिया आउटलेट्स द्वारा उचित तथ्य औऱ जांच के अभाव में निराधार रिपोर्टों के लगातार प्रकाशन को लेकर खेद व्यक्त किया है। एजेंसी का कहना है कि वह ऐसी गलत रिपोर्टों के खिलाफ सबूत इकट्ठा करने और कानूनी कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 

Hansal Mehta: हंसल मेहता ने मनोज बाजपेयी के साथ काम करने के तरीके पर की बात, बोले- 'मूडी हैं अभिनेता'
विज्ञापन

3 of 5
ली सुन क्यून - फोटो : सोशल मीडिया
एचओडीयू एंड यू एंटरटेनमेंट द्वारा की गई घोषणा में इस बात पर भी जोर दिया गया है कि ली सुन क्यून की दुखद मौत, कथित ड्रग मामले और अभिनेता को ब्लैकमेल करने में शामिल महिला की पुलिस जांच जारी है। एजेंसी ने मीडिया से यह आग्रह किया है कि वह सच्चाई सामने न आने तक खुद से कोई कहानी न बनाएं। 

4 of 5
ली सुन क्यून - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एजेंसी के बयान में कहा गया है, 'हाल ही में, हमारी एजेंसी ने इस तथ्य को पहचाना कि हमारी एजेंसी के अभिनेताओं के बारे में अफवाहें और गलत जानकारी प्रसारित की जा रही हैं। हमें उम्मीद थी कि अंत तक निष्पक्ष पुलिस जांच से सच्चाई सामने आ जाएगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ली सुन क्यून - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता की मौत की खबर जानबूझकर ड्रग्स के सेवन से इंकार करने के एक दिन बाद आई। अक्तूबर में उन पर अवैध नशीली दवाओं के उपयोग का आरोप लगाया गया था और तब से वे जांच के घेरे में चल रहे थे। ली सन क्यून कई वर्षों से दक्षिण कोरियाई फिल्म इंडस्ट्री के जुड़े हुए थे। 

Salaar 2: प्रभास के फैंस को नहीं करना होगा सलार 2 का इंतजार, जल्द फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे बाहुबली अभिनेता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें