राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, पंकज त्रिपाठी जैसे सितारों से सजी फिल्म 'स्त्री 2' इस बार आजादी के मौके पर यानि 15 अगस्त को रिलीज होगी। आज इस फिल्म का टीजर मेकर्स ने जारी कर दिया है। टीजर काफी दिलचस्प है। कुछ दिन पहले 'स्त्री 2' का टीजर ऑनलाइन लीक हो गया था। हालांकि, आधिकारिक रूप से इसे आज जारी किया गया है।