फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amaan: 'सोशल मीडिया पर पॉपुलर होकर भी लोग नहीं जानते हैं', पद्म विभूषण उस्ताद अमजद अली के बेटे अमान का दावा

Sat, 14 Oct 2023 11:40 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अमान अली बंगश और अयान अली बंगश - फोटो : सोशल मीडिया
पद्म विभूषण उस्ताद अमजद अली खान अपने दोनों बेटों अमान अली बंगश और अयान अली बंगश के साथ 26 अक्तूबर को नेशनल सेंटर फॉर द परफॉर्मिंग आर्ट्स (एनसीपीए), मुंबई में प्रदर्शन करते नजर आएंगे। फैंस भी इस परफॉर्मेंस का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच अब अमान और अयान ने आज की दुनिया में सोशल मीडिया के प्रभाव के बारे में बात की और बताया कि कई लोग उन्हें भी नहीं जानते हैं, जो सोशल मीडिया पर पॉपुलर हैं।
विज्ञापन

2 of 5
अमान अली बंगश और अयान अली बंगश - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में, एक इंटरव्यू में अमान और अयान ने अपने कॉन्सर्ट के बारे में बात की और कहा कि वे इसे लेकर उत्साहित हैं और इस कॉन्सर्ट का हिस्सा बनकर सम्मानित महसूस कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने आज की दुनिया में सोशल मीडिया के प्रभाव के बारे में भी बात की और बताया कि आज सोशल मीडिया पर पॉपुलर होना कितना आसान हो गया है।

Shibani Bedi: शिबानी ने 'थैंक यू फॉर कमिंग' को बताया क्रिएटिव ऑर्गेज्म, रोल के पीछे की प्रेरणा का किया खुलासा
विज्ञापन

3 of 5
अमान अली बंगश और अयान अली बंगश - फोटो : सोशल मीडिया
अयान ने कहा, 'कभी-कभी सोशल मीडिया पर सब कुछ सच नहीं होता है। यहां बहुत सारी फिल्टरिंग होती है। आम लोगों के लिए यह समझना मुश्किल है कि क्या सच है और क्या गलत है। हालांकि, सोशल मीडिया हमारे लिए, हम जैसे संगीत प्रेमियों और उनके काम पर नजर रखने वाले लोगों तक पहुंचने का एक माध्यम है, लेकिन यहां रहकर आपको यह भी समझना होगा कि इस प्लेटफॉर्म पर आकर आपको क्या नहीं करना है।'

Shibani Bedi: शिबानी ने 'थैंक यू फॉर कमिंग' को बताया क्रिएटिव ऑर्गेज्म, रोल के पीछे की प्रेरणा का किया खुलासा

4 of 5
अमान अली बंगश और अयान अली बंगश - फोटो : सोशल मीडिया
अयान ने आगे कहा, 'सोशल मीडिया एक अलग दुनिया है, लेकिन एक हमारे पास एक असल दुनिया मौजूद है। मैंने कुछ नोटिस किया है। सोशल मीडिया पर लोकप्रिय होना भी एक प्रतिभा है, लेकिन इतना कहने के बाद मैंने देखा है कि जो लोग सोशल मीडिया पर बहुत लोकप्रिय हैं। जनता उन्हें भी नहीं जानती है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमान अली बंगश और अयान अली बंगश - फोटो : सोशल मीडिया
 अयान ने डिजिटल मीडिया के लेकर अपनी राय रखते हुए कहा कि यही है जो मुझे महसूस होता है कि असल दुनिया में भी रहना बहुत जरूरी है। मैं पुराने स्कूल का हूं। मेरे लिए सब कुछ डिजिटल नहीं है। मुझे चीजों को देखने के बजाय चीजों को पकड़ना पसंद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें