कैलाश खेर
- फोटो : इंस्टाग्राम @kailashkher
इस प्रतिष्ठित सम्मान के बारे में बात करते हुए कैलाश खेर ने कहा, 'मैं न्यूयॉर्क स्टेट असेंबली से यह सम्मान पाकर बेहद सम्मानित महसूस कर रहा हूं। यह मेरे लिए सिर्फ एक पुरस्कार नहीं है, बल्कि भारत की सुंदर और भावपूर्ण संस्कृति के लिए एक पुरस्कार है, जिसे हमने दुनिया के कोने-कोने तक पहुंचाया है। मैं इस शानदार सम्मान के लिए डेविड इरा वेप्रिन और न्यूयॉर्क स्टेट असेंबली का तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं, जो संगीत के जरिए प्यार, एकता और आध्यात्मिकता का संदेश फैलाने के हमारे संकल्प को मजबूत करता है।'