फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OTT This Week: ओटीटी पर लगेगा राजनीतिक ड्रामा और क्राइम-थ्रिलर का तड़का, इस हफ्ते रिलीज होंगी ये फिल्में-सीरीज

Mon, 04 Mar 2024 05:40 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
शोटाइम-महारानी 3 - फोटो : social media
वेब सीरीज और फिल्मों के शौकीन दर्शकों के लिए मार्च का पहला हफ्ता डबल धमाकेदार साबित होने वाला है। इस हफ्ते दर्शकों को कई बेहतरीन फिल्में और वेब सीरीज देखने को मिलेंगी। चलिए आपको बताते हैं कि वे फिल्में और वेब सीरीज कौन सी हैं, जो मार्च के पहले हफ्ते में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं। साथ ही, यह भी जानिए कि कौन सी फिल्में और वेब सीरीज कहां और कब रिलीज होने वाली हैं?
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
महारानी 3 - फोटो : Social media
'महारानी 3' 1990 के दशक में बिहार पर आधारित है और राज्य में हुई सच्ची राजनीतिक घटनाओं से प्रेरित है। सीरीज में हुमा कुरेशी मुख्य भूमिका में हैं और सोहम शाह, अमित सियाल, कानी कुसरुति और इनामुलहक महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। यह से मार्च को सोनी लिव पर रिलीज होगी।
Anant Ambani: एकॉन की परफॉर्मेंस के दौरान अनंत ने की सलमान को उठाने की कोशिश, वीडियो हुआ वायरल
विज्ञापन

3 of 7
हनुमान - फोटो : सोशल मीडिया
'हनुमान' काल्पनिक गांव अंजनदारी पर आधारित है और एक ऐसे युवक के इर्द-गिर्द घूमती है, जो भगवान हनुमान की महाशक्ति हासिल कर लेता है। फिल्म में तेजा सज्जा मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म आठ मार्च को जी5 पर रिलीज होगी। तेजा सज्जा की फिल्म का निर्देशन प्रशांत वर्मा ने किया है।
Randeep Hooda: रणदीप हुड्डा ने ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ को बताया एंटी प्रोपेगेंडा, बोले- वे माफीवीर नहीं थे

4 of 7
डैमसेल - फोटो : सोशल मीडिया
'डेमसेल' एक युवा महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक सुंदर राजकुमार से शादी करती है, लेकिन जल्द ही उसे एहसास होता है कि यह एक जाल था। उसकी शादी जल्द ही अस्तित्व की लड़ाई में बदल जाती है। उसे आग उगलते ड्रैगन की बलि के रूप में दे दिया जाता है। फिल्म में मिल्ली बॉबी ब्राउन, रे विंस्टोन, निक रॉबिन्सन, शोहरे अघदाशलू, एंजेला बैसेट और रॉबिन राइट शामिल हैं। यह आठ मार्च 2024 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
Sanjay Leela Bhansali: आलिया और रणबीर अभिनीत फिल्म के लिए संजय लीला भंसाली की खास योजना, शूटिंंग करेंगे यहां
विज्ञापन

5 of 7
मेरी क्रिसमस - फोटो : सोशल मीडिया
'मेरी क्रिसमस' दो अजनबियों पर केंद्रित है, जो क्रिसमस की पूर्व संध्या पर मिलते हैं, लेकिन उनकी रात जल्द ही एक भयानक मोड़ ले लेती। श्रीराम राघवन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म आठ मार्च को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
Mean Girls: अवंतिका कर रही हैं देश का नाम रौशन, बोलीं- भारतीय अभिनेत्रियां हॉलीवुड में बिखेर रही हैं जलवा
विज्ञापन

6 of 7
शोटाइम - फोटो : सोशल मीडिया
'शोटाइम' बॉलीवुड की चकाचौंध दुनिया के पीछे छिपी काली सच्चाई को दिखाएगी। सीरीज में यह दिखाया जाएगा कि बॉलीवुड में प्रभावशाली लोगों के सत्ता संघर्ष और चकाचौंध और ग्लैमर से दूर पर्दे के पीछे की चीजों को कैसे सुलझाया जाता है। सीरीज में इमरान हाशमी, महिमा मकवाना, मौनी रॉय, राजीव खंडेलवाल, श्रिया सरन, विजय राज और नसीरुद्दीन शाह हैं। 'शोटाइम' आठ मार्च को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी।
Ae Watan Mere Watan Trailer: सारा अली खान की फिर बंधी ओटीटी से आस, बोलीं, ये किरदार मेरे लिए सम्मान की बात
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
यात्रा 2 - फोटो : social media
'यात्रा 2' आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वाईएस राजशेखर रेड्डी के जीवन पर आधारित है। माही वी राघव द्वारा निर्देशित इस फिल्म में ममूटी और जीवा मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म आठ मार्च को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।
Aditya Dhar: आदित्य धर बनाएंगे नई एक्शन थ्रिलर फिल्म, किस हीरो से मिलाया है हाथ, जानें यहां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें