फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OTT This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर मिलेगा क्राइम-एक्शन का मजा, पृथ्वीराज सुकुमारन और सुधीर बाबू का होगा जलवा

Mon, 15 Jul 2024 01:50 PM IST
साक्षी एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
द गोट लाइफ- कुंग फु पांडा - फोटो : इंस्टाग्राम: @therealprithvi, @officialjiocinema
वेब सीरीज और फिल्मों के शौकीन दर्शकों के लिए जुलाई का तीसरा हफ्ता डबल धमाकेदार साबित होने वाला है। इस हफ्ते दर्शकों को कई बेहतरीन फिल्में और वेब सीरीज देखने को मिलेंगी। चलिए आपको बताते हैं कि वे फिल्में और वेब सीरीज कौन सी हैं, जो इस हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं। साथ ही, यह भी जानिए कि कौन सी फिल्में और वेब सीरीज कहां और कब रिलीज होने वाली हैं?
विज्ञापन

2 of 6
कुंग फू पांडा 4 - फोटो : इंस्टाग्राम: @officialjiocinema
कुंग फू पांडा 4
'कुंग फू पांडा 4' पो पर केंद्रित है, जिसे एक नए योद्धा को प्रशिक्षित करना है, जब उसे शांति की घाटी का आध्यात्मिक नेता बनने के लिए चुना जाता है। फिल्म में जैक ब्लैक, इयान मैकशेन, डस्टिन हॉफमैन, जेम्स होंग, ब्रायन क्रैन्स्टन, अक्वाफिना, के हुई क्वान, रोनी चियेंग, लोरी टैन चिन और वियोला डेविस जैसे कलाकार हैं। यह 15 जुलाई को जियो सिनेमा पर रिलीज होगी।
विज्ञापन

3 of 6
द गोट लाइफ - फोटो : इंस्टाग्राम: @netflix_in
आडुजीविथम: द गोट लाइफ
ब्लेसी द्वारा निर्देशित 'आडुजीविथम: द गोट लाइफ' एक सच्ची घटना से प्रेरित है और यह बेन्यामिन के इसी नाम के समीक्षकों द्वारा प्रशंसित उपन्यास पर आधारित है। इसमें पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 19 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

4 of 6
स्वीट होम सीजन 3 - फोटो : इंस्टाग्राम: @netflix_in
स्वीट होम सीजन 3
'स्वीट होम सीजन 3' चा ह्यून-सू के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक अप्रत्याशित त्रासदी का सामना करने के बाद अपना घर छोड़ देता है और एक अपार्टमेंट में चला जाता है। जब राक्षस दिखाई देने लगते हैं और लोगों पर हमला करने लगते हैं और लोग बिना किसी मदद के इमारत के अंदर फंस जाते हैं तो चीजें और भी बदतर हो जाती हैं। सीरीज में सॉन्ग कांग, ली जिन-वूक और ली सी-यंग मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि गो मिन-सी, पार्क ग्यू-यंग, ली डो-ह्यून और किम नाम-ही प्रमुख भूमिकाओं में हैं। 'स्वीट होम 3' नेटफ्लिक्स पर 19 जुलाई, 2024 को रिलीज होगी।
विज्ञापन

5 of 6
त्रिभुवन मिश्रा सीए टॉपर - फोटो : इंस्टाग्राम: @netflix_in
त्रिभुवन मिश्रा सीए टॉपर
अमृत राज गुप्ता और पुनीत कृष्णा के निर्देशन में बनी त्रिभुवन मिश्रा सीए टॉपर की कहानी एक ऐसे व्यक्ति की है, जो सीए है, लेकिन उसे मर्जी के खिलाफ कुछ काम करने पड़ते हैं। सीरीज के कलाकारों में मानव कौल, तिलोत्तमा शोम, श्वेता बसु प्रसाद, शुभ्रज्योति बारात, फैसल मलिक, जितिन गुलाटी, अशोक पाठक, नैना सरीन, सुमित गुलाटी, यामिनी दास, नरेश गोसाईं शामिल हैं। यह सीरीज 18 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर धमाल मचाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हरम हारा - फोटो : इंस्टाग्राम: isudheerbabu
हरम हारा
'हरम हारा' 1989 में कुप्पम में सेट है और एक ऐसे व्यक्ति पर केंद्रित है, जो अवैध हथियारों के व्यापार में प्रवेश करता है और एक गैंगस्टर बन जाता है। फिल्म में सुधीर बाबू, मालविका शर्मा और सुनील मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 18 जुलाई को ईटीवी विन पर रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें