फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Game Changer: कियारा आडवाणी के जन्मदिन पर फैंस को मिला तोहफा, 'गेम चेंजर' से सामने आया अभिनेत्री का नया पोस्टर

Wed, 31 Jul 2024 11:09 AM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आज, बुधवार को अभिनेत्री के जन्मदिन के मौके पर निर्माताओं ने फिल्म से अभिनेत्री का नया पोस्टर जारी किया है।
विज्ञापन
1 of 5
कियारा आडवाणी - फोटो : एक्स @SVC_official
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कियारा आडवाणी किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान पुख्ता कर ली है। कियारा हिंदी के अलावा साउथ की फिल्मों में भी लगातार नजर आती हैं। वह जल्द ही साउथ सुपरस्टार रामचरण के साथ फिल्म 'गेम चेंजर' में नजर आने वाली हैं। इस बीच फिल्म के निर्माताओं ने फैंस को अभिनत्री के जन्मदिन पर एक खास तोहफा दिया है।
विज्ञापन

2 of 5
कियारा आडवाणी - फोटो : इंस्टाग्राम @kiaraaliaadvani
मशहूर निर्देशक शंकर के निर्देशन में बनी फिल्म 'गेम चेंजर' में राम चरण और कियारा आडवाणी की जोड़ी एक बार फिर से दर्शकों को नजर आने वाली है। दोनों कलाकार इससे पहले भी एक साथ नजर आ चुके हैं। इन दोनों कलाकार ने साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'विनया विधेय रामा' में साथ काम किया था। आज, बुधवार को अभिनेत्री के जन्मदिन के मौके पर निर्माताओं ने फिल्म से अभिनेत्री का नया पोस्टर जारी किया है।
विज्ञापन

3 of 5
कियारा आडवाणी - फोटो : इंस्टाग्राम @kiaraaliaadvani
राम चरण के साथ कियारा की यह फिल्म इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फिल्म को लेकर दर्शक बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं। फैंस लगातार फिल्म से जुड़े बड़े-छोटे अपडेट पर नजरे बनाए हुए हैं। ऐसे में निर्माताओं ने फिल्म का पोस्टर जारी कर फैंस का उत्साह दोगुना कर दिया है। इस पोस्टर में कियारा आडवाणी बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।
Kriti Sanon: कृति अपनी बहन के साथ ग्रीस में मना रही हैं छुट्टियां, अभिनेत्री ने इस पल को बताया 'गोल्डन'

4 of 5
कियारा आडवाणी - फोटो : इंस्टाग्राम @kiaraaliaadvan
शंकर के निर्देशन में बनी  'गेम चेंजर' एक राजनीतिक एक्शन थ्रिलर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें राम चरण दो भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। राम चरण के साथ कियारा आडवाणी, अंजलि, एसजे सूर्या, जयराम, सुनील, श्रीकांत, समुथिरकानी और नासर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। दिल राजू ने श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स के बैनर तले फिल्म का निर्माण किया है। यह उनकी 50वीं प्रोडक्शन है। फिल्म की कहानी कार्तिक सुब्बाराज ने लिखी है।
M M Keeravani Fired: इस हिंदी फिल्म से हुई ऑस्कर विजेता एम एम कीरावनी की छुट्टी, निर्माता ने लिया बड़ा फैसला
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कियारा आडवाणी - फोटो : इंस्टाग्राम @kiaraaliaadvani
बात करें कियारा की, तो आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर उन्हें लगातार फिल्म इंडस्ट्री जन्मदिन की शुभकामनाएं दी जा रही हैं। बात करें कियारा के वर्क फ्रंट की तो वह 'गेम चेंजर' के अलावा  कार्तिक आर्यन के साथ 'भुल भुलैया 3' भी कर रही हैं। इस फिल्म को अनीस बज्मी निर्देशित कर रहे हैं। 
Zareen Khan: जरीन खान को घर से निकलने में लगता था डर, कैटरीना से तुलना पर अच्छा लगा, मगर बाद में उलटा पड़ गया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें