फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kriti Sanon: कृति अपनी बहन के साथ ग्रीस में मना रही हैं छुट्टियां, अभिनेत्री ने इस पल को बताया 'गोल्डन'

Wed, 31 Jul 2024 10:31 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन इन दिनों अपनी बहन नूपुर सेनन के साथ ग्रीस में छुट्टियां मना रही हैं। कृति ने मस्ती भरा वीडियो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी साझा किया है। दोनों ही सेनन बहनें इस दौरान बेहद ही हॉट लुक में नजर आईं, जिसे देखकर फैंस दोनों को क्यूट सेनन बहने का टैक दे चुके हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
कृति सेनन-नूपुर सेनन - फोटो : इंस्टाग्राम@kritisanon

2 of 6
कृति सेनन-नूपुर सेनन - फोटो : इंस्टाग्राम@kritisanon
कृति ने इपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर बहन नूपुर के साथ ग्रीस में छुट्टियां मनाते हुए एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो क्लिप में वे दोनों बहुत क्यूट दिख रही हैं। सोशल मीडिया पर दोनों का यह वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। वैसे ऐसा पहली बार नहीं है कि कृति ने अपनी बहन नूपुर के साथ कोई वीडियो या तस्वीर साझा की हो, वह अक्सर ऐसा करती रहती हैं और अपने प्रशंसकों को सरप्राइज देती रहती हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 6
कृति सेनन-नूपुर सेनन - फोटो : इंस्टाग्राम@kritisanon
कृति ने हाल ही में अपना 34वां जन्मदिन 27 जुलाई को अपनी बहन नूपुर और करीबी दोस्तों के साथ ग्रीस में मनाया। लेकिन कृति ने इसकी झलक कुछ ही देर पहले अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा की है। दोनों बहनों के इस शानदार वीडियो ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। उनकी इंस्टाग्राम स्टोरी में कृति और नूपुर को गोल्डन ऑवर के दौरान ग्रीस में शानदार समय बिताते हुए देखा जा सकता है। 

4 of 6
कृति सेनन-नूपुर सेनन - फोटो : इंस्टाग्राम@kritisanon
कृति ने शानदार पल को वीडियो के तौर पर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया साथ ही इस वीडियो पर कैप्शन लिखा, ''गोल्डन आवर्स अपनी बोहो बेबी के साथ मस्ती''। इस वीडियो में आप साफ देख सकते है कि सेनन बहनें अपनी आंखों और गर्दन पर बने सफेद टैटू को फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही हैं और साथ ही अपनी बोहो वाइब्स को भी दिखा रही हैं, जहां कृति ब्लैक पोल्का डॉट ब्रालेट और प्रिंटेड श्रग में बेहद खूबसूरत लग रही हैं, तो वहीं नूपुर भी ब्लैक आउटफिट में बेहद हसीन दिख रही हैं।
विज्ञापन

5 of 6
कृति सेनन-नूपुर सेनन - फोटो : इंस्टाग्राम@kritisanon
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बता दें पिछले हफ्ते यानी अपने जन्मदिन से कई दिनों पहले कृति अपनी बहन नूपुर के साथ अपने जन्मदिन से पहले लंदन रवाना हो गई थीं। कृति ने शहर जाते समय अपनी तस्वीर भी पोस्ट की थी। इसी बीच कृति को उनके कथित एनआरआई ब्वॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ ग्रीक द्वीप मायकोनोस में देखा गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कृति सेनन-नूपुर सेनन - फोटो : इंस्टाग्राम@kritisanon
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक इंटरव्यू में कृति ने नूपुर के साथ काम करने की इच्छा जताई थी। कृति से पूछा गया था कि क्या दर्शक नूपुर बहनों को एक फिल्म में देख पाएंगे। तब कृति ने कहा था कि वह नूपुर के साथ काम करना जरूर चाहेंगी। कृति ने कहा, "मेरे और नूपुर के लिए यह बहुत अच्छा रहेगा। हमने एक साथ कई विज्ञापन साथ किए हैं।" कृति जिन्हें आखिरी बार फिल्म 'क्रू' में बेहद ही हॉट अंदाज में देखा गया था। वह जल्द ही आगामी फिल्म 'दो पत्ती' में नजर आएंगी। अपनी पहली प्रोडक्शन फिल्म में वह काजोल के साथ स्क्रीन साझा करेंगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें