फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anant-Radhika Wedding: शादी से पहले नीता अंबानी ने लगाया काशी विश्वनाथ का जयकारा, बोलीं- काशी से है खास नाता

Fri, 12 Jul 2024 11:32 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नीता अंबानी - फोटो : इंस्टाग्राम-@nmacc.india
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की जिंदगी का आज सबसे खास दिन है। आज 12 जुलाई शुक्रवार को दोनों विवाह बंधन में बंधने वाले हैं। शादी को सिर्फ चंद घड़िया बाकी हैं। अंबानी परिवार में रौनक बिखरी हुई है। शादी से पहले नीता अंबानी ने एक वीडियो साझा किया है। इसमें वे श्रीकाशी विश्वनाथ का जयकारा लगाती नजर आई हैं। साथ ही उन्होंने काशी के साथ अंबानी परिवार के विशेष लगाव का भी जिक्र किया है।
विज्ञापन

2 of 5
नीता अंबानी - फोटो : इंस्टाग्राम-@nmacc.india
नीता अंबानी का वीडियो 'नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर' के इंस्टाग्राम हैंडल से साझा किया गया है। इसमें वे कहती दिख रही हैं, 'नमस्कार! जय काशी विश्वनाथ। काशी के साथ मेरी भक्ति का एक गहरा और विशेष नाता रहा है। मैं और मेरी फैमिली कोई भी शुभ शुरुआत करने के लिए वहां आशीर्वाद लेने जरूर पहुंचते हैं। अब अनंत और राधिका की शादी से पहले भी हम वहां पहुंचे'। 
 
विज्ञापन

3 of 5
नीता अंबानी - फोटो : इंस्टाग्राम-@ nmacc.india
अनंत अंबानी और राधिका के जीवन की शुभ शुरुआत से पूर्व नीता अंबानी ने काशी के लिए एक स्तुति जारी की है। इसमें वे कहती दिख रही हैं, 'गंगा की पावन गोद में विश्राम करते हुए वाराणसी भारतीय सभ्यता का उद्गम स्थल है'। मालूम हो कि शादी से पहले नीता अंबानी नए जोड़े के लिए काशी विश्वनाथ का आशीर्वाद लेने पहुंची थीं। उन्होंने संस्कृति की इस प्राचीन धरोहर का दौरा किया। इस शहर के सौंदर्य, सकारात्मकता और पवित्रता की झलक शादी समारोह में भी नजर आएगी'।
Indian 3: 'इंडियन 2' की रिलीज के साथ सामने आई 'इंडियन 3' के ट्रेलर के बार में जानकारी, शंकर का दिलचस्प खुलासा

4 of 5
नीता अंबानी - फोटो : इंस्टाग्राम-@nmacc.india
अनंत और राधिका की शादी का पहला कार्ड भी नीता अंबानी ने श्रीकाशी विश्वनाथ को अर्पित किया। नीता अंबानी ने कहा, 'कुछ सप्ताह पहले मैंने काशी विश्वनाथ जाकर अपने बच्चों अनंत और राधिका के लिए प्रार्थना की। मेरे बच्चों के बड़े दिन के सेलिब्रेशन में काशी की संस्कृति और सभ्यता की झलक देखने को मिलेगी। गंगा किनारे बजने वाली शहनाई की वो धुन, जो हर शादी को खास बना देती है। मैंने काशी में महसूस किया कि महादेव यहां वास करते हैं। गणपति संग नंदी। पावन है यह नगरी, काशी नगरी'।
Malini Awasthi: प्रख्यात गायिका मालिनी अवस्थी ने भंसाली को लताड़ा, ‘मिर्जापुर’ बनाने वालों की इसलिए लगाई क्लास
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नीता अंबानी - फोटो : इंस्टाग्राम-@nmacc.india
मालूम हो कि शादी में आए मेहमानों को काशी का जायका भी चखने को मिलेगा। काशी की चाट शादी के व्यंजनों में प्रमुखता से शामिल की गई है। इसके अलावा काशी का मशहूर कुल्फी फलूदा भी शामिल होगा। इसके लिए काशी से खासतौर से शेफ आए हैं। 
Sarfira X Reviews: फैंस को पसंद आई अक्षय कुमार की 'सरफिरा', सोशल मीडिया पर हो रही जमकर तारीफ
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें