देश के सबसे रईस बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी ने जिंदगी का नया अध्याय शुरू किया है। 12 जुलाई को अनंत ने राधिका के साथ सात फेरे लिए। शादी के बाद दो दिवसीय आयोजन 'शुभ आशीर्वाद' समारोह और आज 'मंगल उत्सव' रखे गए। आज का 'मंगल उत्सव' कार्यक्रम शुरू हो चुका है। अंबानी परिवार के हर फंक्शन की अगुवाई नीता अंबानी करती हैं। इस कार्यक्रम में पहुंचकर नीता अंबानी ने सबसे पहले पैपराजी से बातचीत की और कुछ ऐसा कहा कि सभी का दिल जीत लिया।