देशभर में धूमधाम से गणेश उत्सव मनाया जा रहा है। लोग उत्साह और उल्लास के साथ गणेश जी का दस दिवसीय त्योहार हर्ष और उल्लास से मना रहे हैं। बॉलीवुड सितारे भी इस उत्सव में शरीक हुए तथा धूमधाम से बप्पा की पूजा-अर्चना की। अब हाल ही में, बॉलीवुड की दिवा अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन भी अपनी बेटी और मां वृंदा राय के साथ जीएसबी गणेश सेवा मंडल में स्पॉट हुईं। इस बीच सोशल मीडिया पर अभिनेत्री की बेटी आराध्या के लुक की हर तरफ चर्चा हो रही है। आइए जानते हैं क्यों।