फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Thandel: नागा चैतन्य ने 'थंडेल' की कहानी का किया खुलासा, बताया- श्रीकाकुलम के मछुआरों पर आधारित है फिल्म

Tue, 26 Mar 2024 11:28 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

नागा चैतन्य ने फिल्म के बारे में बात करते हुए खुलासा किया कि 'थंडेल' 2018 की घटना से प्रेरित है, जब आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम के मछुआरे गलती से पाकिस्तान के पानी में चले गए थे। 
विज्ञापन
1 of 5
नागा चैतन्य, नागा चैतन्य - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता नागा चैतन्य अपनी आगामी फिल्म को लेकर चर्चा में चल रहे हैं। नागा और साई पल्लवी की आगामी फिल्म का शीर्षक 'थंडेल' है। फिल्म का निर्देशन चंदू मोंदेती कर रहे हैं। इन दिनों अभिनेता फिल्म की सूटिंग में बिजी चल रहे हैं। उन्होंने हाल ही में एक बातचीत के दौरान फिल्म की कहानी का खुलासा किया है। इसके साथ ही बताया कि फिल्म में  उनका और साईं का किरदार कैसा होगा। 
विज्ञापन

2 of 5
नागा चैतन्य - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
नागा चैतन्य ने फिल्म के बारे में बात करते हुए खुलासा किया कि 'थंडेल' 2018 की घटना से प्रेरित है, जब आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम के मछुआरे गलती से पाकिस्तान के पानी में चले गए थे। इन मछुआरों को हिरासत में ले लिया गया था। अभिनेता ने कहा, 'थंडेल एक ऐसी फिल्म है जिस पर मैं काफी समय से काम कर रहा हूं। यह मेरे लिए बहुत खास फिल्म है। सबसे पहले मैंने कभी इस तरह के किरदार को करने का प्रयास नहीं किया है।' 

Thug Life: दुलकर सलमान-जयम रवि के बाहर होने के बाद 'ठग लाइफ' में हुई इस अभिनेता की एंट्री! निभाएंगे यह भूमिका
विज्ञापन

3 of 5
नागा चैतन्य - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता ने कहा, 'थंडेल 2018 में श्रीकाकुलम के इन मछुआरों से जुड़ी कुछ सच्ची घटनाओं पर आधारित है। आमतौर पर वे गुजरात जाते हैं और वहां से मछली पकड़ने जाते हैं। अपनी एक यात्रा के दौरान वे लोग पाकिस्तान की सीमा में चले गए और पकड़े गए।' चैतन्य ने बताया कि वह श्रीकाकुलम के मछुआरों से भी मिले थे, जो इस दर्दनाक अनुभव से गुजर चुके हैं। उन्होंने बताया कि फिल्म की लव स्टोरी भी उनकी प्रेम कहानियों में से एक पर आधारित है।

4 of 5
नागा चैतन्य - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
चैतन्य ने कहा, 'डेढ़ साल तक जेल में रहने की उनकी यात्रा और फिर वे कैसे बाहर आते हैं। फिल्म इसी पर बनी है। यह एक प्रेरणादायक कहानी है।  मैं इन मछुआरों से मिला। उनके साथ समय बिताया और जाना कि वे किस दौर से गुजरे हैं। ये रियल जोड़ा अब शादीशुदा है। उनकी पत्नी ने इन मछुआरों के लिए लड़ाई लड़ी और सरकार को उन्हें भारत वापस लाने के लिए प्रेरित किया। मुझे खुशी है कि मुझे लोगों को यह कहानी बताने का मौका मिला।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
थंडेल टीजर - फोटो : सोशल मीडिया
'थंडेल' चैतन्य और साई पल्लवी के बीच उनकी 2021 की सफल रिलीज 'लव स्टोरी' के बाद दूसरे सहयोग का प्रतीक है। फिल्म का निर्माण गीता आर्ट्स के तहत बनी वास द्वारा किया गया है, जिसमें संगीत राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता देवी श्री प्रसाद ने दिया है। निर्माताओं ने 'थंडेल' की रिलीज डेट अभी तय नहीं की है। 

Alia Bhatt: नन्ही राहा ने मम्मी-पापा संग मनाई होली, आलिया और रणबीर भी प्यार के रंगों में डूबे आए नजर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें