फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alia Bhatt: नन्ही राहा ने मम्मी-पापा संग मनाई होली, आलिया और रणबीर भी प्यार के रंगों में डूबे आए नजर

Tue, 26 Mar 2024 11:15 AM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बॉलीवुड में पॉवर कपल के रूप में मशहूर हैं। दोनों की जोड़ी के लाखों लोग दीवाने हैं। फैंस उनसे जुड़ी हर खबर पर नजरें टिकाए बैठे रहते हैं। आज सोशल मीडिया पर आलिया, रणबीर और उनकी बेटी राहा का क्यूट सा वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं राहा के इस कारनामे के बारे में...
विज्ञापन

2 of 6
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम
कल पूरा बॉलीवुड होली के रंगों में डूबा नजर आया। कई सितारों ने अपनी तस्वीरें साझा करते हुए फैंस को होली की बधाइयां दीं। वहीं आज आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और राहा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो रणबीर कपूर होली खेलते नजर आ रहे हैं। 

 
विज्ञापन

3 of 6
नादिया मोइदु - फोटो : इंस्टाग्राम
दरअसल दक्षिण भारतीय अभिनेत्री नादिया मोइदु ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो साझा किया है। उस वीडियो में आलिया, रणबीर और राहा दिखाई दे रहे हैं। 

4 of 6
रणबीर कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
नादिया ने वीडियो साझा करते हुए लिखा है, 'आप सभी को होली की शुभकामनाए। आज रणबीर, आलिया और राहा संग होली मनाकर मुझे बेहद खुशी हुई।'
 
विज्ञापन

5 of 6
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम
वायरल हो रहे वीडियो में राहा अपनी मां आलिया भट्ट के पास खड़ी नजर आ रही हैं। वहीं नादिया उन्हें रंग लगाने की कोशिश करती हैं तब वे पीछे हट जाती हैं। राहा की इस क्यूट अदा पर फैंस प्यार लूटा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम

होली के मौके पर आलिया भट्ट ऑरेंज रंग के नियोन टॉप में नजर आईं। वहीं रणबीर कपूर कैज्युल लुक में काफी हैंडसम लग रहे थे। वीडियो में वे नादिया को बड़े से गुलाल लगाते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें