फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan Firing Case: सलमान के घर के बाहर गोलीबारी मामले में पुलिस को मिली एक और सफलता, छठा आरोपी गिरफ्तार

Tue, 14 May 2024 11:32 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर हुई गोलीबारी मामले में पुलिस को एक के बाद एक सुराग मिल रहे हैं। अब इस सिलसिले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने छठे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सलमान खान के मुंबई स्थित घर के बाहर 14 अप्रैल को हुई गोलीबारी की घटना में पुलिस जांच में जुटी है। मुंबई क्राइम ब्रांच को एक और सफलता मिली है। मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार हो चुका है। पुलिस ने हरियाणा से आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसका नाम हरपाल सिंह (37) है। मामले में आरोपी को हरियाणा के फतेहाबाद से गिरफ्तार किया गया है। उसे मुंबई की मकोका (महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गेनाइज्ड क्राइम एक्ट) कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन


रेकी करने के लिए दिए थे पैसे
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, 'हरपाल सिंह की जानकारी एक अन्य आरोपी मोहम्मद रफीक चौधरी से पूछताछ के दौरान सामने आई। हरपाल ने मोहम्मद रफीक चौधरी को सलमान खान के घर के आसपास रेकी करने के लिए पैसे दिए थे। कुछ दिन पहले ही पुलिस ने मामले के पांचवें आरोपी मोहम्मद चौधरी को राजस्थान से गिरफ्तार किया था।
Box Office Collection: सोमवार को 'श्रीकांत' का हुआ बुरा हाल, जानें 'किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स' की कमाई
विज्ञापन


कड़ियां जोड़ रही पुलिस
मालूम हो कि इस मामले में पुलिस ने सबसे पहले दो आरोपियों को गुजरात के कच्छ से गिरफ्तार किया था। इसके बाद दो आरोपी पंजाब से गिरफ्तार किए गए थे। पांचवा आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार किए जाने के बाद अब छठे आरोपी को हरियाणा से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस 14 अप्रैल को हुई घटना में कड़ियां जोड़ रही है और छानबीन कर रही है। गोलीबारी की घटना मामले में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसका भाई अनमोल विश्नोई वांछित आरोपी हैं। 
विज्ञापन

Heeramandi: 18 साल की सोच, 14 साल की प्लानिंग... क्या बनेगा हीरामंडी का सीक्वल? खुद भंसाली ने किया बड़ा खुलासा

आत्महत्या कर चुका है एक आरोपी
क्राइम ब्रांच से मिली जानकारी के मुताबिक, पांचवे आरोपी मोहम्मद रफीक चौधरी ने 12 अप्रैल को सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर रेकी की थी। उसका वीडियो बनाकर अनमोल बिश्नोई को भेजा था। सागर पाल और विक्की गुप्ता ने गोलीबारी की थी। वहीं अनुज थापन और सोनू बिश्नोई पर हथियार मुहैया कराने के आरोप हैं। मामले के एक आरोपी अनुज थापन ने पुलिस हिरासत में आत्महत्या कर ली थी। 
Megalopolis Cannes: 'मेगालोपोलिस' का प्रीमियर कान फिल्म महोत्सव में किया जाएगा, खुशी से झूम उठे फैंस

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें