Movie Review: तोरबाज़
कलाकार: संजय दत्त, राहुल देव, नरगिस फखरी, गेवी चहल, राहुल मित्रा, कुंवरजीत चोपड़ा, प्रियंका वर्मा, वंश सयानी आदि।
निर्देशक: गिरीश मलिक
ओटीटी: नेटफ्लिक्स
रेटिंग: **
संजय दत्त जब पिछली बार जेल से रिहा हुए तो हर फिल्म निर्माता एक और ‘खलनायक’ बनाने के फेर में जुट गया। निर्माता संदीप सिंह ने ‘भूमि’ बनाई। राहुल मित्रा ने ‘साहब बीवी और गैंगस्टर 3’ बनाई। ये फ्लॉप हुई तो संजय दत्त ने ‘तोरबाज’ को भी हाशिये पर डाल दिया। इसके बाद आईं ‘कलंक’, ‘प्रस्थानम’, ‘पानीपत’ और ‘सड़क 2’ सब फ्लॉप रहीं। लोगों को इन फिल्मों में संजय दत्त पसंद आए लेकिन संजय दत्त की शख्सियत का सही फायदा ये फिल्में उठा नहीं पाईँ। आधा दर्जन फ्लॉप फिल्मों के बाद संजय दत्त कैंसर का इलाज कराते रहे। सुर्खियां बटोरते रहे और इन सुर्खियों का फायदा मिला फिल्म ‘तोरबाज’ के निर्माताओं को। दो साल से रिलीज की बाट जोह रही फिल्म को नेटफ्लिक्स ने अपने प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने के लिए खरीद लिया।