Movie Review: इंदू की जवानी
कलाकार: कियारा आडवाणी, आदित्य सील, मल्लिका दुआ, राकेश बेदी, अलका कौशल, राजेश जैस आदि।
निर्देशक: अबीर सेनगुप्ता
निर्माता: भूषण कुमार, दिव्या खोसला, कृष्ण कुमार, निखिल आडवाणी, मोनीषा आडवाणी, मधु भोजवानी, निरंजन आयंगार, रयान स्टीफन
रेटिंग: **
कहानी अक्सर किसी धांसू कॉन्सेप्ट या कहें कि आइडिया से जन्म लेती है। ये धांसू आइडिया एक लाइन का होता है। लेखक के दिमाग में कभी भी, कहीं भी और कैसे भी कौंध सकता है। बड़े बूढ़े कहते हैं कि हर राइटर को जेब में एक पेन और परची जरूर रखनी चाहिए, ऐसे मौकों पर चमके बल्ब की बात लिखकर रख लेने के लिए। अबीर सेनगुप्ता ने भी यही किया। ‘इंदु की जवानी’ कॉन्सेप्ट लेवल पर कमाल की फिल्म है। स्क्रिप्ट भी ढंग की है। लेकिन, अबीर सेनगुप्ता नए निर्देशक हैं। हिंदी सिनेमा में नए निर्देशकों के साथ एक निर्माता क्या क्या नहीं करता, यहां तो आठ प्रोड्यूसर्स मैं शुरू में ही गिनवा चुका हूं।