फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ali Fazal-Richa Chadha: ऋचा के मां बनने के बाद काम से ब्रेक लेंगे अली फजल! बच्चे के साथ बिताना चाहते हैं समय

Sun, 23 Jun 2024 10:53 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अली फजल 30 जून तक अपना सारा काम निपटा लेंगे। इसके बाद ऋचा और अपने होने वाले बच्चे पर ध्यान देने के लिए चार से पांच सप्ताह का ब्रेक लेंगे। ऋचा की डिलीवरी के बाद अली फजल कुछ समय के लिए छुट्टी लेने की योजना बना रहे हैं। वह पिता बनने को लेकर काफी उत्सुक हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
अली फजल-ऋचा चड्ढा - फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेत्री ऋचा चड्ढा और अली फजल अगले महीने अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। ऋचा इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को एंजॉय कर रही हैं। दोनों अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के बेहद उत्साहित हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऋचा की डिलीवरी के बाद अली फजल कुछ समय के लिए छुट्टी लेने की योजना बना रहे हैं। वह पिता बनने को लेकर काफी उत्सुक हैं। ऐसे में बताया जा रहा है कि अली ऋचा अपने बच्चे के साथ समय बिताने के लिए एक महीने की छुट्टी लेने की योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
ऋचा चड्ढा और अली फजल - फोटो : इंस्टाग्राम
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अली फजल 30 जून तक अपना सारा काम निपटा लेंगे। इसके बाद ऋचा और अपने होने वाले बच्चे पर ध्यान देने के लिए चार से पांच सप्ताह का ब्रेक लेंगे। अली के प्रोजेक्ट पर बात करते हुए सूत्र ने जानकारी दी कि उनकी 'मेट्रो...इन डिनो' की चार से पांच दिन की शूटिंग अभी बाकी है। इसके अलावा 'लाहौर 1947' की शूटिंग लगभग पूरी होने वाली है। वह ब्रेक पर जाने से पहले अपनी अधिकांश शूटिंग पूरी कर लेंगे।
विज्ञापन

3 of 5
ऋचा चड्ढा और अली फजल - फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्रेक पर जाने से पहले वह ठग लाइफ की भी कुछ शूटिंग पूरी कर लेंगे। फिल्म का केवल एक शेड्यूल ही बचा रहेगा। इसपर अगस्त में वह फिर से काम शुरू करेंगे। यह पहली फिल्म होगी जिस पर वह पिता बनने के बाद काम करेंगे। 

4 of 5
ऋचा चड्ढा और अली फजल - फोटो : इंस्टाग्राम
अली फजल के पास एक और फिल्म भी है, जिसकी शूटिंग भी वह उसी दौरान शुरू करेंगे। हालांकि, फिल्म की आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है। इस जोड़े ने इस साल की शुरुआत में फरवरी में इस खबर की घोषणा कर सबको हैरान कर दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऋचा चड्ढा और अली फजल - फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेत्री जुलाई में अपने पहले बच्चे को जन्म देने के लिए पूरी तरह तैयार है। फैंस भी दोनों के पहले बच्चे को लेकर काफी उत्सुक हैं। ऋचा ने कुछ समय पहले बताया था कि उन्होंने अभी अपने बच्चे के नाम के बारे में नहीं सोचा है। 

Nana Patekar: तनुश्री दत्ता के लगाए गए मी टू आरोपों पर नाना पाटेकर का बड़ा बयान, बोले- मुझे मेरी सच्चाई पता है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें