फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Met Gala 2024: क्या है मेट गाला? कब से हुई शुरुआत? इन भारतीय हस्तियों ने की शिरकत, जानिए इससे जुड़ी सारी बातें

Tue, 07 May 2024 10:30 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
मेट गाला 2024 - फोटो : सोशल मीडिया
 एक बार फिर से दुनिया के सबसे बड़े मेगा फैशन इवेंट मेट गाला का आगाज 6 मई से हो चुका है। न्यूयॉर्क शहर के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में आयोजित मेट गाला इवेंट में न सिर्फ भारत बल्कि दुनिया भर के बड़े-बड़े सेलेब्स शिरकत करने पहुंचे हैं। मेट गाला 2024 में इस बार का थीम 'गार्डन ऑफ टाइम: एन ऑड टू आर्ट एंड एटरनिटी है। ऐसे में हर सेलेब्स उसी के हिसाब से कपड़े पहन कर इवेंट में पहुंचेगा। आइए जानते हैं कि फैशन इवेंट की इस शुरुआत कैसे हुई थी।
विज्ञापन

2 of 6
मेट गाला 2024 - फोटो : सोशल मीडिया
शुरू हआ मेटा गाला 2024
सोशल मीडिया पर इस समय 'मेट गाला 2024' की चर्चा चल रही है। यह फैशन की दुनिया के मशहूर इवेंट में से एक है। हर साल ये शो मई के पहले सोमवार को MET MONDAY के तौर पर आयोजित किया जाता है। हालांकि, इस साल शो का आयोजन 6 मई सोमवार को हुआ था, लेकिन भारत के लोग इस शो को आज यानी 7 मई को देख सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
मेट गाला 2024 - फोटो : सोशल मीडिया
कब हुई थी मेट गाला की शुरुआत?
मालूम हो कि फैशन शो का यह बड़ा इवेंट हर साल न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट्स कॉस्ट्यूम इंस्टीट्यूट में आयोजित किया जाता है। बता दें कि यह न्यूयॉर्क सिटी के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट के सपोर्ट के लिए एक चैरिटेबल फैशन शो है। बात करें मेट गाला के शुरुआत की तो इसकी शुरुआत 1948 में सोसाइटी मिडनाइट सपर के रूप में शुरू हुई थी, लेकिन आज यह दुनियाभर में खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

4 of 6
मेट गाला 2024 - फोटो : सोशल मीडिया
क्या है मेट गाला का थीम?
हर साल मेट गाला की एक अलग थीम होती है। थीम और ड्रेस कोड अलग-अलग होते हैं, लेकिन एक-दूसरे से संबंधित हैं। इस साल का ड्रेस कोड "द गार्डन ऑफ टाइम" है, जो जेजी बैलार्ड की 1962 में इसी शीर्षक वाली लघु कहानी से प्रेरित है।
विज्ञापन

5 of 6
मेट गाला 2024 - फोटो : सोशल मीडिया
कहां देख सकते हैं मेट गाला?
 मालूम हो कि मेट गाला का कोई सीधा प्रसारण नहीं होता है, इसे इंस्टाग्राम और यूट्यूब समेत वोग के चैनल्स पर देखा जा सकता है। यही नहीं, हर साल इस शो को फैशन मैग्जीन वोग आयोजित करती है। भारतीय समय अनुसार इस शो को 7 मई को दोपहर 3.30 बजे देखा जा सकता है
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मेट गाला 2024 - फोटो : सोशल मीडिया
कब से इसमें भारतीय हस्तियों ने शिरकत की?
मेट गाला भले ही दुनियाभर में काफी पहले शुरू हो गया था, लेकिन साल 2017 से इसमें भारतीय सेलेब्स भी देखने को मिले। बता दें कि भारत की ओर से पहली बार प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण ने इस इवेंट में डेब्यू किया था। बीते साल 2023 में आलिया भट्ट ने इस शो में डेब्यू किया था। इस साल भी आलिया ने अपनी ड्रेस से लोगों की खास सुर्खियां बटोरी है
 

Monday Box Office: 50 करोड़ी होने से एक कदम दूर 'मैदान', लाखों में सिमटी 'बड़े मियां छोटे मियां' की कमाई

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें