इन दिनों भारतीय बॉक्स ऑफिस की रौनक थोड़ी फीकी नजर आ रही है। टिकट खिड़की पर बीते कई हफ्तों से फिल्में दमदार कलेक्शन नहीं कर सकी हैं। हाल ही के दिनों में बॉक्स ऑफिस पर जितनी फिल्में रिलीज हुई हैं, उन सभी का बुरा हाल हो गया है। बॉक्स ऑफिस पर आते ही ये इन फिल्मों ने दम तोड़ दिया है। अब सिर्फ अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की 'बड़े मियां छोटे मियां' और अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' ही सिनेमाघरों में लगी हुई हैं, जो दर्शकों को मनोरंजन कर रही हैं। ये फिल्में भी सिनेमाघरों तक भीड़ खींचने में नाकाम साबित हो रही हैं। ऐसे में जानते हैं इन फिल्मों का सोमवार को कैसा हाल रहा...