भूषण कुमार की चचेरी बहन तिशा कुमार की प्रार्थना सभा में फिल्म उद्योग की कई हस्तियां शामिल हुईं। प्रार्थना सभा का आयोजन आज शाम को किया गया। इस मौके पर टी-सीरीज परिवार और उनके करीबी दोस्त भी शामिल हुए। मालूम हो कि तिशा कुमार कैंसर से जूझ रही थीं और 21 साल की उम्र में ही उनका निधन हो गया।
विज्ञापन
1 of 5
भूषण कुमार और अन्य
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
भूषण कुमार की चचेरी बहन तिशा कुमार की प्रार्थना सभा में फिल्म उद्योग की कई हस्तियां शामिल हुईं। प्रार्थना सभा का आयोजन आज शाम को किया गया। इस मौके पर टी-सीरीज परिवार और उनके करीबी दोस्त भी शामिल हुए। मालूम हो कि तिशा कुमार कैंसर से जूझ रही थीं और 21 साल की उम्र में ही उनका निधन हो गया। उनके पिता कृष्ण कुमार टी-सीरीज के सह-संस्थापक हैं।
अब्बास-मस्तान और अली कुली
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
तिशा कुमार की प्रार्थना सभा में फिल्म निर्देशक अब्बास बर्मावाला और मस्तान बर्मावाला भी दिखाई दिए। दोनों भाई एक साथ सभा में पहुंचे। उनके अलावा 'पद्मावत' फिल्म में गाने वाले गायक अली कुली मिर्जा को भी सभा में देखा गया।
अनिल कपूर और बॉबी देओल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इन दिनों 'बिग बॉस ओटीटी' के तीसरे सीजन को होस्ट कर रहे अनिल कपूर भी तिशा कुमार की प्रार्थना सभा में नजर आए। उनके अलावा अभिनेता बॉबी देओल को भी सभा में देखा गया।
अनु मलिक और कार्तिक आर्यन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मशहूर संगीतकार अनु मलिक भी तिशा कुमार की प्रार्थना सभा में शामिल होकर परिवार का दुख बांटने पहुंचे। वहीं, 'चंदू चैंपियन' अभिनेता कार्तिक आर्यन भी सभा में नजर आए।
संजय कपूर और अन्य
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'सिर्फ तुम', 'छुपा रुस्तम', 'राजा', 'प्रेम', 'मर्डर मुबारक' और 'शक्ति' समेत कई फिल्मों में काम करने वाले संजय कपूर भी अपने परिवार के साथ तिशा कुमार की प्रार्थना सभा में पहुंचे। संजय के साथ बेटा जहान कपूर और उनकी पत्नी महीप कपूर भी मौजूद थीं।