फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhaiyya Ji: इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देंगे 'भैया जी', नए पोस्टर में खतरनाक अंदाज में दिखे मनोज बाजपेयी

Sat, 04 May 2024 04:38 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अपूर्व सिंह कार्की के निर्देशन में बनी इस फिल्म का हाल ही में टीजर रिलीज किया गया  था, जिसमें अभिनेता एक्शन अवतार में दिखाई दे रहे थे। दर्शकों को मनोज बाजपेयी की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।
विज्ञापन
1 of 5
भैया जी फिल्म - फोटो : ट्विटर
इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेताओं में से एक मनोज बाजपेयी 'भैया जी' नाम की फिल्म से एक बार फिर दर्शकों को अपनी अदाकारी का जलवा दिखाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। अभिनेता इन दिनों फिल्म की तैयारियों में जुटे हुए हैं। अपूर्व सिंह कार्की के निर्देशन में बनी इस फिल्म का हाल ही में टीजर रिलीज किया गया  था, जिसमें अभिनेता एक्शन अवतार में दिखाई दे रहे थे। दर्शकों को मनोज बाजपेयी की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में दर्शकों का उत्साह बढ़ाते हुए मेकर्स ने आज फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा कर दिया है।
विज्ञापन

2 of 5
भैया जी - फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्म 'भैया जी' के मेकर्स ने रिलीज की तारीख का खुलासा करते हुए फिल्म का एक नया पोस्टर भी साझा किया है। पोस्टर में मनोज काफी खूंखार अवतार में दिखाई दे रहे हैं। फिल्म का नया पोस्टर मनोज बाजपेयी ने अपने एक्स हैंडल पर साझा किया है। उन्होंने पोस्टर साझा करते हुए लिखा, 'आ रहा है रॉबिन हुड का बाप! मिलिए भैयाजी से, 24 मई से आपकी नजदीकी सिनेमाघरों में।'
 
विज्ञापन

3 of 5
भैया जी फिल्म - फोटो : इंस्टाग्राम
मनोज बाजपेयी इस फिल्म में एक ऐसे व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं, जो प्रतिशोध का भूखा है। फिल्म के टीजर को दर्शकों का पहले से ही अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म का टीजर बेहद ही धमाकेदार है। टीजर देखने के बाद दर्शकों का फिल्म देखने का उत्साह और बढ़ गया है। यह मनोज बाजपेयी की 100वीं फिल्म है। फिल्म के टीजर में उनके किरदार के आतंक को बखूबी दिखाया गया है।

4 of 5
भैया जी फिल्म - फोटो : इंस्टाग्राम
'भैया जी' एक रिवेंज ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्माण विनोद भानुशाली, कमलेश भानुशाली, समीक्षा ओसवाल, शैल ओसवाल, शबाना रजा बाजपेयी और विक्रम खाखर ने किया है। यह फिल्म 24 मई, 2024 को रिलीज होने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भैया जी फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म भैया जी में मनोज बाजपेयी के अलावा अभिनेता सुविंदर विक्की, जतिन गोस्वामी, विपिन शर्मा और जोया हुसैन प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें