फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Celebs: काम से केवल नाम ही नहीं, बल्कि चोट भी मिली, किसी की टूटी टांग तो किसी को लगे 100 टांके

Sat, 04 May 2024 03:49 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिल्म 'बैंग बैंग' की शूटिंग के वक्त ऋतिक रोशन एक हादसे का शिकार हो गए थे। 
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड कलाकार - फोटो : अमर उजाला
फिल्मी सितारे अपने काम ने खूब नाम कमाते हैं। अपने द्वारा निभाए गए किरदारों से वे लोगों के दिल में जगह बनाते हैं, लेकिन कई बार उनका काम ही दर्द की वजह बन जाता है। अक्सर कलाकारों के साथ फिल्म के सेट पर दुर्घटना हो जाती है, जिसके चलते उन्हें काम छोड़कर सीधे अस्पताल में भर्ती होना पड़ता है। अधिकतर मामलों में चोट लगने का कारण एक्शन सीन होते हैं। शिल्पा शेट्टी, आलिया भट्ट, सैफ अली खान और ऋतिक रोशन ऐसे कलाकार हैं, जो शूटिंग के वक्त हादसे का शिकार हो गए थे।
विज्ञापन

2 of 5
शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
शिल्पा शेट्टी

शिल्पा शेट्टी अपनी फिटनेस के लिए जानी जाती हैं, लेकिन एक वक्त ऐसा भी आया था, जब उन्हें अस्पताल का चक्कर लगाना पड़ा था। हालांकि, उन्हें कोई बीमारी नहीं हुई थी। दरअसल, रोहित शेट्टी की वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' की शूटिंग के दौरान शिल्पा चोटिल हो गई थी। उनकी एक टांग में फ्रैक्चर हो गया था। 
विज्ञापन

3 of 5
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
आलिया भट्ट

आलिया भट्ट भी शूटिंग के दौरान हादसे का शिकार हो चुकी है। वह बुल्गारिया में फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग कर रही थी, उसी दौरान उनका दायां हाथ टूट गया था। इस फिल्म में उनके पति रणबीर कपूर ने भी मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म का दूसरा भाग भी आने वाला है।

4 of 5
सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
सैफ अली खान

साल 2000 में सैफ अली खान की एक फिल्म आई थी- 'क्या कहना'। इसमें उनके साथ प्रीति जिंटा ने भी अभिनय किया था। फिल्म में एक बाइक स्टंट की शूटिंग के दौरान सैफ चोटिल हो गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें 100 से भी ज्यादा टांके लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया
ऋतिक रोशन

फिल्म 'बैंग बैंग' की शूटिंग के वक्त ऋतिक रोशन एक हादसे का शिकार हो गए थे। उनके सिर में गंभीर चोट आई थी, जिसके बाद मुंबई स्थित एक अस्पताल में उनकी ब्रेन सर्जरी की गई थी। यह हादसा बैंकॉक में हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें